
वाराणसी में 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, नाकाम हुआ तो की हत्या
AajTak
यूपी के वाराणसी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 8 साल की बच्ची के साथ रेप में नाकाम रहने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को बोरी में भरकर एक स्कूल में फेंक दिया. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी का पता लगाया. पुलिस के साथ एनकाउंटर में आरोपी को गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











