
वाराणसी में 22-23 फरवरी को रहेंगे PM मोदी, 14 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
AajTak
माना जा रहा है कि मार्च 2024 के पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है. लिहाजा, बतौर प्रधानमंत्री और वाराणसी सांसद के दूसरे कार्यकाल में यह उनका अंतिम दौरा माना जा रहा है. इस दौरान पीएम मोदी लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
पीएम नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आगामी 22-23 फरवरी को दो दिवसीय दौरा करने जा रहे हैं. यह कई मायनों में खास माना जा रहा है. दरअसल, अब किसी भी समय लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है. बतौर प्रधानमंत्री और वाराणसी सांसद के दूसरे कार्यकाल में यह उनका अंतिम दौरा माना जा रहा है. माना जा रहा है कि मार्च 2024 के पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है. लिहाजा, इससे पहले पीएम मोदी लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
साथ ही पीएम मोदी दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. चूंकि अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पीएम मोदी का पहला वाराणसी आगमन है, तो उनके स्वागत की थीम भी राममय होने वाली है. इतना ही नहीं पीएम अपनी जनसभा में न केवल पूर्वांचल, बल्कि प्रदेश के कोने कोने से आए एक लाख किसानों को संबोधित भी करेंगे.
यह भी पढ़ें- फैक्ट चेक: ट्रैक्टर पर बंधे पीएम मोदी के पुतले का ये वीडियो किसान आंदोलन का नहीं, अमेरिका का है
ऐसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम
पीएम मोदी के आगमन के बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए बीजेपी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने खास बातचीत में बताया कि 22 फरवरी को पीएम मोदी रात में लगभग 9 बजे एयरपोर्ट पर उतरकर BLW गेस्ट हाउस जाएंगे.
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी का पहला वाराणसी आगमन हो रहा है. लिहाजा, कार्यकर्ता और आम जनमानस ढोल-नगाड़े और पुष्प वर्षा के साथ पीएम मोदी का स्वागत करेंगे. उन्होंने बताया कि दोनों दिन पीएम मोदी का स्वागत सभी जगह जय श्री राम और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ होगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












