
वाराणसी में एक साथ 125 कोरोना केस, CMO बोले- सर्वर में समस्या से बढ़े दिख रहे आंकड़े
AajTak
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक साथ 125 कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद हड़कंप मच गया है. सीएमओ वाराणसी का कहना है कि बीएचयू लैब में 2 दिनों से सर्वर डाउन होने के चलते डाटा एंट्री नहीं हो पा रही थी.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक साथ 125 कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद हड़कंप मच गया है. सीएमओ वाराणसी का कहना है कि बीएचयू लैब में 2 दिनों से सर्वर डाउन होने के चलते डाटा एंट्री नहीं हो पा रही थी. अब 125 केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया है. सीएमओ ने कहा कि नए कोरोना मरीजों के कांटेक्ट ट्रेसिंग को लेकर कल से शिक्षा विभाग के शिक्षकों की भी टीम लगेगी, इसके साथ ही ICDS आंगनबाड़ी की टीम भी ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समिति के तौर पर सक्रिय कर दी गई है. उन्होंने कहा कि कल से कांटेक्ट ट्रेसिंग में ढाई सौ शिक्षा विभाग के टीचर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











