
वाराणसी में एक जून, वायनाड में 19 अप्रैल को वोटिंग... जानिए हॉट सीटों पर कब-कब चुनाव
AajTak
बड़ी और Hot Seat पर चुनाव कब हैं, ये जानना भी काफी दिलचस्प है, क्योंकि एक तो सातों फेज के दौरान जब इन सीटों पर चुनाव होगें तो ये लोकेशन लाइम लाइट में रहेगी तो वहीं मतगणना के दौरान इन सीटों पर आए नतीजे एक तरह से पार्टी और उम्नीदवारों का लिटमस टेस्ट भी होगा. कौन अपनी सीट बरकरार रख पाता है और कौन अपनी प्राइम सीट खो देता है ये सारे 'नाक के सवाल'हैं.
लोकतंत्र के महापर्व और चुनावी महासंग्राम का शंखनाद हो गया है. चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. पूरा चुनाव 7 फेज में होगा. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. देशभर में इलेक्शन की प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी. जबकि 4 जून को नई सरकार सत्ता पर काबिज होगा.
ये है चुनाव आयोग का शेड्यूल चुनाव आयोग के घोषित किए गए शेड्यूल के मुताबिक, 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी, जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठवां चरण 25 मई और सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी. वोटों की गिनती 4 जून को होगी. चुनाव की तारीखों के बाद जहां एक और सभी की दिलचस्पी ये जानने को लेकर है कि कब, किस डेट में कहां वोटिंग होगी, वहीं उनकी निगाह उन बड़ी सीटों पर भी हैं, जो अपने उम्मीदवारों के कारण Hot Seat बन चुकी हैं.
नाक का सवाल भी हैं Hot Seat इन बड़ी और Hot Seat पर चुनाव कब हैं, ये जानना भी काफी दिलचस्प है, क्योंकि एक तो सातों फेज के दौरान जब इन सीटों पर चुनाव होगें तो ये लोकेशन लाइम लाइट में रहेगी तो वहीं मतगणना के दौरान इन सीटों पर आए नतीजे एक तरह से पार्टी और उम्नीदवारों का लिटमस टेस्ट भी होगा. कौन अपनी सीट बरकरार रख पाता है और कौन अपनी प्राइम सीट खो देता है ये सारे 'नाक के सवाल'हैं, जैसे बीते चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी की हार और स्मृति ईरानी की जीत बड़ी खबर थी. इसके अलावा सबसे बड़ी सीट तो खुद वाराणसी है, जो कि बीते दो बार से पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है, जहां लोगों की नजरें टिकी रहेंगी.
वाराणसी में सातवें चरण में होगा मतदान इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए बता दें कि वाराणसी में 1 जून को वोटिंग होगी. यह चुनाव का सबसे आखिरी सातवां चरण होगा. इससे पहले 20 मई को अमेठी में चुनाव होंगे जो कि स्मृति इरानी और कांग्रेस परिवार के लिए अहम है. यह चुनाव का पांचवां चरण होगा. तीसरे चरण में सात मई को मैनपुरी (डिंपल यादव) और बदायूं (शिवपाल यादव) में वोटिंग होगी जो कि सपा के लिए महत्वपूर्ण है. वहीं वायनाड में 19 अप्रैल को सबसे पहले ही वोटिंग हो जाएगी. बता दें कि वायनाड राहुल गांधी की सीट है और कांग्रेस नेता के भाग्य का पिटारा पहले ही चरण में ईवीएम में लॉक हो जाएगा.
जानिए किस VIP सीट पर कब वोटिंग

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










