
वाराणसी: भाभी ने नपुंसक होने का मारा ताना, देवर ने उठाया खौफनाक कदम
AajTak
यूपी के वाराणसी से एक हत्या का मामला सामने आया है, जहां पर एक देवर ने अपनी भाभी पर तेज धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. यह वारदात होली के दिन की बताई जा रही है घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो चुका था लेकिन मंगलवार को वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
यूपी के वाराणसी से एक हत्या का मामला सामने आया है, जहां पर देवर ने अपनी भाभी पर तेज धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. यह वारदात होली के दिन की बताई जा रही है, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो चुका था लेकिन मंगलवार को वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया. यह दिल दहला देने वाली घटना वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्चों को पटाखे जलाने से मना किया था. इस बात को लेकर देवर-भाभी में इतनी कहनासुनी हो गई कि निसंतान देवर को भाभी ने नपुंसक कह डाला. महिला के उसके देवर तौफीक से सिर्फ इस बात पर कहासुनी बढ़ गई जब तौफीक घर में बच्चों के द्वारा पटाखे जलाने का विरोध कर रहा था. तभी निसंतान तौफीक को उसकी भाभी ने कहासुनी के दौरान नपुंसक कर डाला. यह बात तौफीक को इतनी नागवार गुजरी कि उसने वहीं पड़े हुए सरौता नुमा हथियार उठाकर अपनी भाभी की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











