
वाराणसी: जिस दुकान पर PM मोदी ने खाया पान, वहां आ चुके हैं बॉलीवुड के कई सितारे
AajTak
यूपी के बनारस में पान की कई मशहूर दुकानें हैं. जहां सिर्फ सियासत के दिग्गजों ने ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारों ने भी पान का स्वाद चखा है. हम आपको ऐसी ही कुछ दुकानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने पान के स्वाद के लिए मशहूर हैं. कोई दुकान 100 साल पुरानी है तो किसी दुकान ने फेमस सितारों के नाम पर ही पान का नाम रख दिया है.
उत्तर प्रदेश के बनारस में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने रोड शो के बाद गोपल चौरसिया की दुकान से पान खाया. ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी नेता ने बनारसी पान का स्वाद चखा है. बनारस में पान की कई मशहूर दुकानें हैं. इन दुकानों पर सियासत के दिग्गजों ने ही नहीं, बल्कि सिनेमा के सितारों ने भी पान का जायका लिया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












