
वाराणसी: गंगा खतरे के निशान तक पहुंची, गलियों में करना पड़ रहा है शवदाह
AajTak
वाराणसी में बाढ़ के चलते गंगा नदी रौद्र रूप ले चुकी है. प्रति घंटे 4 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ती जा रही गंगा चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर को पार कर चुकी है और अब 71.26 मीटर यानी खतरे के निशान की ओर बढ़ चली है. गंगा के बढ़ते जा रहे जलस्तर से सबसे ज्यादा तटीय इलाकों में रहने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
वाराणसी में बाढ़ की विभीषिका अब खतरे के निशान को पार करते हुए दिखने लगी है. गंगा के सभी 84 घाट और सीढ़ियां पहले ही पानी में डूब चुके थे, अब आलम यह है कि गंगा का पानी गलियों में आ चुका है और गलियों में नाव भी चलना शुरू हो चुकी है. इतना ही नहीं, गलियों में शवदाह के चलते इलाके के लोग या तो धीरे-धीरे पलायन कर रहे हैं या फिर शवदाह के धुएं, राख और ताप के चलते अपनी खिड़कियों को चुनवाना शुरू कर दिया है. 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा नहीं रूकती है तो आने वाले एक-दो दिन में खतरे के निशान को भी पार कर जाएगी.
बाढ़ के चलते गंगा रौद्र रूप ले चुकी है. प्रति घंटे 4 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ती जा रही गंगा चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर को पार कर चुकी है और अब 71.26 मीटर यानी खतरे के निशान की ओर बढ़ चली है.
गंगा के बढ़ते जा रहे जलस्तर से सबसे ज्यादा तटीय इलाकों में रहने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. डूब चुके सभी 84 गंगा घाटों में श्मशान घाट हरिश्चंद्र भी है, जिसकी वजह से शवों का अंतिम संस्कार घाट से लगने वाली गलियों में किया जा रहा है.
शवदाह से उठनी वाली राख, धुएं और तपिश की वजह से लोग इस कदर परेशान होना शुरू हो चुके हैं कि अपने घरों की खिड़कियों को चुनवाना शुरू कर दिया है और धीरे-धीरे पलायन भी शुरू कर दिया है. श्मशान घाट हरिश्चंद्र के किनारे गलियों में शवदाह के चलते इलाके के 200 मकान में रहने वाले लोग परेशान हैं, जिसमें ना सिर्फ शवदाह करने वाले डोम परिवार, बल्कि अन्य बिरादरी के लोग भी शामिल हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









