
वाराणसी के निजी अस्पताल में लगी आग, ऐसे बचाई गई मरीजों की जान
AajTak
वाराणसी के महमूरगंज इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के बाहर आग लगने से हड़कंप मच गया. कुछ ही देर में आग फैलते हुए आईसीयू तक जा पहुंची.
वाराणसी के महमूरगंज इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के बाहर आग लगने से हड़कंप मच गया. कुछ ही देर में आग फैलते हुए आईसीयू तक जा पहुंची. आनन-फानन में आईसीयू में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कराया गया. मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम और अस्पताल कर्मियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. वाराणसी में बुधवार सुबह होते ही महमूरगंज इलाके में स्थित एक चर्चित निजी अस्पताल गैलेक्सी के तीसरे फ्लोर से धुंए का गुब्बार निकलने से हड़कंप मच गया. तुरंत ही अस्पताल और इलाके के लोगों ने आग की सूचना फायर सर्विस को दी. आग गैलेक्सी अस्पताल के तीसरे फ्लोर पर स्थित ऑपरेशन थिएटर के बाहर लगी थी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











