
वाराणसीः काशी विश्वनाथ में शिवरात्रि के दिन पूजा की समय सारिणी जारी, जानें- श्रद्धालुओं के लिए कब से खुलेगा मंदिर
AajTak
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के बाबा के शिवलिंग का स्पर्श दर्शन करने पर रोक लगा दी है. हालांकि यह फैसला मंदिर में होने वाली भीड़ या भगदड़ की स्थिति से बचने के लिए लिया गया है. मंदिर न्यास ने महाशिवरात्रि के दिन पूजा-आरती की समय सारिणी जारी कर दी है.
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु बाबा के शिवलिंग का स्पर्श दर्शन नहीं कर सकेंगे. हालांकि, श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर लगे अरघे के जरिए बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक जरूर कर सकेंगे, इस बीच काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने महाशिवरात्रि के दिन पूजा आरती को लेकर समय सारिणी जारी कर दिया है. काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन पूजा आरती तड़के सुबह ही शुरू हो जाएगी. सुबह 2.15 बजे से पूजा शुरू होगी और सुबह 3.15 बजे आरती के साथ खत्म होगी. इसके बाद 3.30 बजे मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











