
वायरल हुई राजस्थान में सड़क निर्माण की अजीबोगरीब तस्वीर, गहलोत सरकार की हुई किरकिरी
AajTak
सोशल मीडिया के यूजर्स ने इस इस तस्वीर को साझा करते हुई कैप्शन लिखा कि 21वीं सदी के इंजीनियर्स का कमाल. वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक वाहन भी चल सकें इसलिए भविष्य की प्लानिंग की गई है. अन्य यूजर्स ने ठेकेदार को सम्मानित करने की बात लिखी है.
पिछले कुछ घंटों से राजस्थान में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में नई सड़क का निर्माण हो रखा है लेकिन सड़क के बीचों बीच बिजली का पोल बिना हटाए ही सड़क का निर्माण करवा दिया गया. आप तस्वीरों में देख सकते है कि बिजली का पोल सड़क के बीचों बीच नजर आ रहा है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह तस्वीर ट्रेंड होने लगी है.
गहलोत सरकार का उड़ रहा मजाक
सोशल मीडिया के यूजर्स इस तस्वीर को पोस्ट कर राजस्थान की गहलोत सरकार का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. यह तस्वीर राजस्थान के बाड़मेर जिले के बांद्रा गांव की है, जहां पर एक दिन पहले ही सड़क का निर्माण हुआ है लेकिन सड़क के बीच का बिजली का पोल नहीं हटाया गया.
सड़क के बीच में बिजली का पोल
जानकारी के अनुसार बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के बांद्रा गांव में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था. ग्रेवल सड़क कई सालों पहले बनी थी, उसके ऊपर नई सड़क का निर्माण 2 दिन पहले ही शुरू हुआ है. गांव के सरपंच की ओर से बिजली पोल को हटाने के लिए विद्युत विभाग को जानकारी भी दी गई थी लेकिन, विद्युत विभाग ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की. आनन-फानन में ठेकेदार ने एक दिन पहले ही सड़क का निर्माण करवा दिया जबकि सबसे मजे की बात तो यह है कि सड़क के बीचो बीच 11 केवी के लाइट के पोल को हटाया ही नहीं गया.
राहगीरों के लिए खतरनाक

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








