
वायरल हुआ Ghibli इमेज फीचर, CEO Sam Altman ने कहा, हमारी टीम को नींद की जरूरत
AajTak
Ghibli इमेज स्टूडियोे फीचर वायरल हो चुका है. भारत समेत पूरी दुनिया में इसका इस्तेमाल करके लोग अपनी इमेज Ghibli स्टाइल में तैयार कर रहे हैं. लोगों को यह इतना ज्यादा पसंद आ रहा है कि OpenAI के CEO ने खुद लोगों को संयम बरतने को कहा. उन्होंने कहा कि हमारी टीम सो नहीं पा रही है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
ChatGPT मेकर OpenAI ने बीते सप्ताह बुधवार को 4o इमेज मेकर को इंट्रूड्यूस किया और दूसरे दिन ही इसका Ghibli Studio फीचर वायरल हो गया. इसको लेकर लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है, जिसके बाद से ChatGPT पर प्रोम्प्ट की बाढ़ सी आ गई. इसके बाद खुद OpenAI CEO Sam Altman ने लोगों से एक बड़ी गुजारिश कर दी.
सोशल मीडिया का कोई भी प्लेटफॉर्म हो, इस समय हर जगह Ghibli इमेज शेयर हो रही हैं. सेलिब्रिटी हो या कोई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, हर कोई अपना Ghibli इमेज तैयार कर रहा है, जिसे वह इंटरनेट पर भी शेयर कर रहा है.
ChatGPT पर बहुत से लोग बना रहे Ghibli
दुनियाभर के बहुत से लोग अपनी Ghibli इमेज ChatGPT से तैयार कर रहे हैं. इसके बाद OpenAI के सर्वर पर काफी दबाव बढ़ गया है. OpenAI CEO ने लोगों से गुजारिश की है कि थोड़ा स्लो हो जाइये, टीम को भी सोने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: फ्री में Ghibli इमेज कैसे बनाएं? ChatGPT पर ये है प्रोसेस
Sam Altman का पोस्ट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












