
वायरल बाबा, सायन लाहिड़ी और डॉ. अख्तर अली... ममता के खिलाफ बंगाल प्रोटेस्ट के पोस्टर बॉय कौन-कौन?
AajTak
कोलकाता कांड के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शन पोस्टर बॉय में पांच नाम खास तौर पर लिए जा रहे हैं. पहले हैं सायन लाहिड़ी, दूसरे शुभांकर हलदार, तीसरे पलाश घोष और चौथे हैं बलराम घोष और पांचवें हैं अख्तर अली. ये पांचों वो शख्सियत हैं, जिन्होंने इस दुर्दांत कांड के बाद पब्लिक के गुस्से को विरोध की शक्ल दी है.
कोलकाता के आरजीकर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और फिर उनकी हत्या के बाद देशभर में विरोध की जो चिंगारी सुलगी है, कोलकाता उसका एपि सेंटर है. 9 अगस्त को सामने आई घटना के बाद से जारी विरोध प्रदर्शन अब तक थमा नहीं है, बल्कि इसका दायरा और लोगों के बीच आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पहले कोलकाता सहित देशभर में डॉक्टरों का प्रदर्शन, फिर इस मामले में छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन ने लोगों के गुस्से को आंदोलन की शक्ल दे दी है, और बीते 20 दिनों में इस आंदोलन में कुछ ऐसे चेहरे उभर कर आए हैं, जो इन विरोध-प्रदर्शनों के लिए पोस्टर बॉय बन गए हैं.
इन पोस्टर बॉय में पांच नाम खास तौर पर लिए जा रहे हैं. पहले हैं सायन लाहिड़ी, दूसरे शुभांकर हलदार, तीसरे पलाश घोष और चौथे हैं बलराम घोष और पांचवें हैं अख्तर अली. ये पांचों वो शख्सियत हैं, जिन्होंने इस दुर्दांत कांड के बाद पब्लिक के गुस्से को विरोध की शक्ल दी है.
सायन लाहिड़ीः नबन्ना अभियान के लीडर पश्चिम बंगाल में बीते मंगलवार को नबन्ना अभियान शुरू किया गया था. इस अभियान के पीछे सायन लाहिड़ी ही थे. लाहिड़ी को इस अभियान का आयोजनकर्ता बताया जा रहा है. वह पश्चिम बंग छात्र समाज से जुड़े हैं. छात्र आंदोलन कर रहे संगठन का कहना है कि उनका अभियान राजनीतिक नहीं है. हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि सायन लाहिड़ी बीजेपी, आरएसएस से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं.
पुलिस ने भी सायन की राजनीतिक पहचान के बारे में भी संदेह जताया था. पुलिस ने दावा किया कि सायन एक राजनीतिक नेता के साथ सीक्रेट मीटिंग के लिए फाइव स्टार होटल में गए थे. सायन लाहिड़ी मकाउत (MAKAUT) से एमबीए कर रहे हैं. और जाधवपुर की श्री कॉलोनी के निवासी हैं. आशुतोष कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की है. सयान ने किसी भी राजनीतिक विंग से जुड़ाव को लेकर इनकार किया है.
शुभांकर हलदारः नबन्ना अभियान से जुड़े मंगलवार को हुए नबन्ना अभियान में एक और नाम उभरकर सामने आया था, शुभांकर हलदार. शुभांकर 'पश्चिमबंग छात्र समाज' संगठन से जुड़े हैं. ये एक नया और अनरजिस्टर्ड संगठन है. शुभांकर कल्याणी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं. यहां से वह बी.एड कर रहे हैं और नबाद्वीप के रहने वाले हैं.
पलाश घोषः हावड़ा निवासी पलाश घोष नरसिंहा दत्त विश्वविद्यालय के छात्र हैं. वह यहां से बंगाली साहित्य में बीए (ऑनर्स) कर रहे हैं. पलाश पीड़िता डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए 'पश्चिम बंग छात्र समाज' से जुड़े हैं और उन्होंने भी किसी राजनीतिक संगठन से जुड़ाव होने से इनकार किया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












