
वाड्रा लैंड स्कैम मामले में अब कांग्रेस की जगह बीजेपी घिर गई?: दिन भर, 21 अप्रैल
AajTak
हरियाणा में रॉबर्ट वाड्रा की जिस लैंड डील को बीजेपी ने मुद्दा बनाया था, जिसके लिए ‘वाड्रा मॉडल ऑफ डेवलेपमेंट’ और ‘दामाद जी का भ्रष्टाचार’ जैसे विशेषण दिए थे, उस पर सरकार ने अदालत में एफिडेविट दिया है कि इस डील में कोई इररैगुलैरिटी नहीं हुई. पुंछ आतंकी हमला, जिसमें कल 5 जवान शहीद हो गए, उसकी ज़िम्मेदारी पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट ने ली है... फारूक़ अब्दुल्ला भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की सलाह दे रहे हैं, जब कश्मीर में जी-20 प्रतिनिधियों की बैठक होनी है तब ये हमला कश्मीर के शांत और सुरक्षित होने के दावों पर सवाल खड़ा करता है, और कर्नाटक में बीजेपी के बड़े नेताओं गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं, उनके सामने बासवराज बोम्मई और येदियुरप्पा के बीच स्पर्धा का मसला भी है और अपना चुनावी नैरेटिव जनता तक पहुंचाने की चुनौती भी, इलोन मस्क, लेगेसी ब्लू टिक हटाने के लिए कोसे जा रहे हैं लेकिन उनकी कंपनी का मून-मार्स ट्रेवल वाला स्टार शिप रॉकेट ब्लास्ट कर गया, इस असफलता की कहानी भी सुनेंगे, 'दिन भर' में,
वाड्रा बने BJP के गले की फांस?
DLF Universal Ltd और रॉबर्ट वाड्रा की स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के बीच लैंड डील हुई थी 2008 में. वाड्रा की कंपनी ने 7.5 करोड़ में मानेसर में 3.5 एकड़ जमीन खरीदी, जून महीने में DLF Universal Ltd इसे लेने के लिए तैयार हो गया और तब इसकी कीमत सीधे 58 करोड़ कर दी गई. तब बीजेपी ने सवाल उठाया कि 5 महीनों में ज़मीन के दाम 700 परसेंट कैसे बढ़ गए.
बीजेपी ने आरोप लगाया कि वाड्रा ने सरकारी information के access का फायदा उठाया और उस जगह पर समय पर निवेश किया, जहां बड़े प्रोजेक्ट आने वाले थे. इसे विकास का ‘वाड्रा मॉडल’ कहा गया.
2014 चुनाव से पहले बीजेपी छह पन्ने की एक बुकलेट भी छापी गई, जिसका नाम रखा गया... दामाद जी. क्योंकि रॉबर्ट वाड्रा सोनिया गांधी के दामाद हैं.
मगर अब करीब दस साल बाद इस मामले में एक अपडेट आया है. मानेसर तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जिस ज़मीन को स्काईलाइट से डीएलएफ ने खरीदा था उसमें कोई अनियमितता नहीं हुई है और इसी के हवाले से खट्टर सरकार ने भी हरियाणा और पंजाब हाई कोर्ट में भी यही बात कही है.
इसके बाद रॉबर्ट वाड्रा ने भी एक लंबी फेसबुक पोस्ट लिखकर कहा है कि उनकी बेगुनाही सरकार ने स्वीकार कर ली है. हालांकि इसके बाद हरियाणा सरकार की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने कहा है कि जांच अभी चल रही है और इसे क्लीन चिट नहीं कहना चाहिए, सुनिए 'दिन भर' में

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








