
वागले की दुनिया के प्रोड्यूसर जे डी मजीठिया बोले- 'टीवी-फिल्म इंडस्ट्री के लोग फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह'
AajTak
प्रोड्यूसर जे डी मजीठिया ने कहा टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लोग फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह हैं. प्रोड्यूसर्स बायो-बबल क्रिएट करके शूट करने की कोशिश करेंगे.
सीरियल वागले की दुनिया की शूटिंग रुकी हुई है सेट पर कुछ मेंबर्स और एक्टर्स के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शो के प्रोड्यूसर जे डी मजीठिया ने कुछ दिनों के लिए शूट रोकने का फैसला लिया. लेकिन जे डी मजीठिया ने बताया की लॉकडाउन के चलते अगर शूट्स रुके तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. जे डी मजीठिया ने कहा- “हम 1 साल से बहुत ही हार्ड वर्क कर रहे हैं. लाइफ लगा था सेटल हो रही थी लेकिन अब ये दोबारा स्पाइक आया है और बहुत खतरनाक है. लेकिन जहां तक बात है लॉकडाउन के चलते शूटिंग रोकने की तो मुझे नहीं लगता शूटिंग रोकनी चाहिए. क्यूंकि मुझे लगता है कि हम भी एसेंशियल सर्विस में आते हैं और हम भी फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं. वो ऐसे की हम घर पर जो भी लोग हैं उन्हें मनोरंजन दे रहे हैं क्योंकि लोग स्ट्रेस में हैं तो हम उन्हें मनोरंजन पंहुचाने का काम कर रहे हैं. OTT हर कोई अफोर्ड नहीं कर पाता. लोगों को फ्री में एंटरटेनमेंट टीवी से मिलता है और हम वो मनोरंजन देने का काम करते हैं.”
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










