
वाइफ का नाम, प्रॉपर्टी और... अरशद नदीम की ये बातें इंटरनेट पर सर्च कर रहे पाकिस्तानी
AajTak
जानिए वे कौन से सवाल हैं जिन्हें अब तक सबसे ज्यादा अरशद नदीम के बारे में सर्च किया गया. गूगल सर्च में पाकिस्तान के लोगों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी अरशद की जाति, उम्र और संपत्ति को लेकर थी.
पेरिस में अरशद नदीम ने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर अपने देश को खुश होने का मौका दिया. नदीम ने 32 साल से चले आ रहे पाकिस्तान में ओलंपिक मेडल के सूखे को खत्म कर दिया. ओलंपिक में गोल्ड हासिल करने का जश्न भारत के पड़ोसी देश में अभी भी जारी है. साथ ही, अरशद नदीम का नाम अब पाकिस्तान के बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को पता चल गया है.
इसी कड़ी में हमने ये जानने की कोशिश की पिछले एक महीने के दौरान पाकिस्तानियों के मन में अरशद नदीम के बारे में क्या-क्या सवाल उठे. आखिरकार, वे अरशद नदीम की जिंदगी से जुड़ी कौन सी बातें जानना चाहते थे. इन सवालों के जवाब पाने के लिए हमारा मददगार बना गूगल. हमने गूगल ट्रेंड्स में पाकिस्तान के लोगों के 30 दिन के सर्च डेटा का विश्लेषण किया, जिसमें अरशद नदीम से जुड़े वो सवाल मिले जो पाकिस्तान के लोगों के मन में थे.
अरशद नदीम के बारे में लोग ये क्यों जानना चाहते हैं
जानिए वे कौन से सवाल हैं जिन्हें अब तक सबसे ज्यादा अरशद नदीम के बारे में सर्च किया गया. गूगल सर्च में पाकिस्तान के लोगों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी अरशद की जाति, उम्र और संपत्ति को लेकर थी. साथ ही, लोग यह भी जानना चाहते थे कि इस एथलीट की पत्नी कौन है और उनका नाम क्या है.
30 दिन के डेटा का विश्लेषण.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











