
वही रूट, वही डिजाइन और वही महासागर... समंदर में कब उतरेगा Titanic-II? ऑस्ट्रेलिया की इस कंपनी ने किया है तैयार
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई माइनिंग बिलियनेयर क्लीव पामर (Clive Palmer) की कंपनी ब्लू स्टार लाइन ने टाइटैनिक (Titanic) की तरह दिखने वाले एक जहाज को बनाया है. ब्लू स्टार लाइन ने इस बात की पूरी कोशिश की है कि जहाज का इंटीरियर पुराने जहाज जैसा ही हो. इसमें अंदर लकड़ी की सीढ़ियां और सारा फर्नीचर पहले जैसा ही रखा गया है. उम्मीद है कि अगले साल Titanic-II को पानी में उतार दिया जाएगा.
टाइटैनिक जहाज... आज की तारीख में शायद ही कोई होगा जिसने इस जहाज और उसकी दुर्घटना के बारे में न सुना हो. जी हां, ये ब्रिटिश लाइनर जहाज 15 अप्रैल 1912 में डूब गया था. कहा जाता था कि ये जहाज कभी पानी में नहीं डूब सकता. लेकिन फिर भी पहली ही बार में वह डूब गया. घटना के वक्त इसमें 2200 लोग सवार थे. हादसे में 1500 लोगों की मौत हो गई थी. इसे आज तक का सबसे बड़ा समुद्री हादसा कहा जाता है.
इसका मलबा अब तक समंदर की गहराई में है, जिसे घटना के 111 साल बाद भी वापस नहीं निकाला जा सका है. क्योंकि यह समंदर में 4000 किलोमीटर की गहराई में है. कई तरीके अपनाए गए लेकिन हर बार प्लान फ्लॉप ही साबित हुआ. लोगों की इस जहाज के साथ इतनी भावनाएं जुड़ी हैं कि आज भी टाइटैनिक को याद किया जाता है.
इसी क्रम में एक कंपनी ने तो इसका रेप्लिका तक बना डाला है, जो कि समुद्र में उतरने के लिए तैयार है. यह हूबहू टाइटैनिक जैसा है. कोई भी यह नहीं कह सकता कि यह टाइटैनिक की कॉपी है. सभी इसे देखकर यही कहेंगे कि यही असली टाइटैनिक है. मगर हां, इस रेप्लिका में पुराने वाले टाइटैनिक की गलतियां नहीं दोहराई गई हैं.
दरअसल, इस रेप्लिका जहाज को ऑस्ट्रेलियाई माइनिंग बिलियनेयर क्लीव पामर (Clive Palmer) की कंपनी ब्लू स्टार लाइन ने बनाया है. उन्होंने इसे नाम दिया है Titanic-II. डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्लीव ने 30 अप्रैल 2012 में Titanic-II को बनाने की घोषणा की थी.
इसे बिलकुल पहले वाले जहाज की तरह ही डिजाइन किया गया है. साथ ही इसे उसी रूट पर भी चलाया जाएगा जिसमें पुराना टाइटैनिक डूबा था. बता दें, ब्लू स्टार कंपनी ने साल 2016 में इसके लॉन्च को लेकर घोषणा की थी. लेकिन यह प्लान पोस्टपोन हो गया. फिर साल 2018 में इसे लॉन्च किया जाना था. वो भी नहीं हो पाया.
इसके बाद घोषणा की गई कि साल 2022 में इसे लॉन्च किया जाएगा. लेकिन पैसों को लेकर चल रहे कुछ डिस्प्यूट की वजह से इसकी लॉन्चिंग फिर से डिले कर दी गई है. World Press की रिपोर्ट के अनुसार, अभी इसके लॉन्चिंग की नई डेट्स सामने नहीं आई हैं.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





