
वसूली कांड: अनिल देशमुख एक साल बाद जेल से आएंगे बाहर, बॉम्बे HC ने रास्ता किया साफ
AajTak
अनिल देशमुख एक साल से ज्यादा लंबे अंतराल बाद जेल से बाहर आ सकते हैं. बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीआई की स्टे वाली याचिका को खारिज कर दिया है जिस वजह से देशमुख का जेल से बाहर आना तय माना जा रहा है. वे कल दोपहर तीन बजे तक जेल से रिहा हो सकते हैं.
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख एक साल से ज्यादा लंबे अंतराल बाद जेल से बाहर आ सकते हैं. मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीआई की उस याचिका को खारिज कर दिया है जहां पर देशमुख के जमानत वाले फैसले को आगे एक्सटेंड करने की मांग हुई थी. सीबीआई चाहती थी कि उन्हें तीन दिन का अतिरिक्त समय दे दिया जाए, लेकिन कोर्ट ने ये मांग स्वीकार नहीं की है जिस वजह से अनिल देशमुख का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.
सीबीआई की क्या थी मांग?
इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने तो 12 दिसंबर को ही अनिल देशमुख को जमानत दे दी थी. लेकिन तब सीबीआई अपनी आगे की कार्रवाई कर सके, इसलिए एजेंसी को भी 10 दिन का समय दिया गया था. उन दस दिनों तक देशमुख को जेल में ही रहना था. उन 10 दिनों के अंदर सीबीआई की सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी थी. वहां पर देशमुख की जमानत को चुनौती दी जानी थी. लेकिन क्योंकि छुट्टियों का दौर शुरू हो गया था, ऐसे में मामले की सुनवाई जनवरी से पहले संभव नहीं थी. तब सीबीआई ने फिर बॉम्बे हाई कोर्ट का ही रुख किया जहां से एजेंसी को झटका लगा और अनिल देशमुख का जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया.
क्या है ये पूरा मामला?
जानकारी के लिए बता दें कि वसूली मामले में पिछले साल नवंबर में अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया गया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहते हुए अनिल देशमुख ने एपीआई सचिन वाजे को ऑर्केस्ट्रा बार से हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करने के आदेश दिए थे. उस समय मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की एक चिट्ठी ने तब की उद्धव सरकार को भी मुश्किलों में डाल दिया था और अनिल देशमुख की भी मुसीबत बढ़ी थी. लेकिन अब अनिल देशमुख जेल से बाहर आ सकते हैं. खबर है कि कल दोपहर तीन बजे तक वे जेल से रिहा हो सकते हैं. उनके वकीलों द्वारा सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







