
वर्ल्ड क्लास सुविधाएं-तेज रफ्तार फिर भी आधी से ज्यादा खाली वंदे भारत, ये है बड़ी वजह
AajTak
रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए बदलते हुए भारत की तस्वीर लोगों के सामने रखने की कोशिश की. राजस्थान में भी एक के बाद एक तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई थी. हालांकि यहां के लोगों को वंदे भारत ट्रेन की यात्रा ज्यादा रास नहीं आ रही है.
वंदे भारत ट्रेन अपनी स्पीड और फैसिलिटीज के लिए खूब जाना जाता है. देशभर में इसकी खूब तारीफ भी हुई है, लेकिन राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन की यात्रा लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. दरअसल, राजस्थान में चल रही डबल डेकर, शताब्दी और सुपरफास्ट ट्रेनों की ही स्पीड पर वंदे भारत भी दौड़ रही है. इन ट्रेनों की तुलना में वंदे भारत ट्रेनों का किराया भी 3 गुना ज्यादा है. यही वजह है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तुलना में यात्री डबल डेकर सुपरफास्ट, शताब्दी एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में सफर करने को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं.
सिंतबर महीने में सिर्फ 41 प्रतिशत सीटों पर यात्रियों ने किया सफर
रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए बदलते हुए भारत की तस्वीर लोगों के सामने रखने की कोशिश की. देश के अलग-अलग राज्यों में वंदे भारत ट्रेन चलाकर केंद्र सरकार और रेलवे वाहवाही बटोरने में लगा है. राजस्थान में भी एक के बाद एक तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई. यहां के लोगों को वंदे भारत ट्रेन की यात्रा ज्यादा रास नहीं आ रही है. सबसे पहले रेलवे ने अजमेर से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई थी. फिर जोधपुर से साबरमती और उदयपुर से जयपुर के बीच ट्रेन संचालित की गई. रेलवे के आंकड़ों पर नजर डालें तो जोधपुर से अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सितंबर माह में महज 41 प्रतिशत सीटों पर यात्रियों ने सफर किया.
राजस्थान में चलने वाले वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के आंकड़ें
अहमदाबाद से जोधपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 49.8 प्रतिशत, अजमेर से दिल्ली कैंट जाने वाली ट्रेन में 56.8 प्रतिशत यात्रियों ने सफर किया. दिल्ली कैंट से अजमेर जाने वाली ट्रेन में 76.7 प्रतिशत, अजमेर से दिल्ली कैंट में 56.80 प्रतिशत यात्रियों ने सफर किया. इसी तरह से 25 से 30 सितंबर के बीच जयपुर से उदयपुर जाने वाली ट्रेन में 87 प्रतिशत व उदयपुर से जयपुर जाने वाली ट्रेन में 43 प्रतिशत यात्रियों ने सफर किया. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया डबल डेकर व शताब्दी ट्रेन की तुलना में ज्यादा है. जबकि सभी ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है.
सभी ट्रेनें फूल लेकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है खाली

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









