
वर्ल्ड कप: जब भारत से मिली हार के बाद अफरीदी की बेटियों ने मिस्बाह को ठहराया था जिम्मेदार! देखें VIDEO
AajTak
सेमीफाइनल में हार पर पाकिस्तान में जिस तरह की प्रतिक्रिया हो रही है, उसमें किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए. पाकिस्तान में बहुत कम लोग खेल को खेल की तरह लेते हैं. ऑस्ट्रेलिया से मैच हार कर पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड़ कप से बाहर हो गया. हार के बाद पाक फैन्स का गुस्सा हसन अली पर बरस रहा है. हसन अली ने तीन छक्का लगाकर ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताने वाले मैथ्यू वेड का कैच छोड़ा था. पाक फैन्स इस हार से इतने बौखलाए हुए हैं कि हसन अली की भारतीय पत्नी के खिलाफ भी शर्मनाक टिप्पणी कर रहे. एक वीडियो सामने आया है जो बहुत ही पुराना है. इस वीडियो में पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटियां हैं. इंडिया से मिली हार के बाद अफरीदी की बेटियों ने मिस्बाह को जिम्मेदार ठहराया. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











