
वर्दी पर दाग: 20 लाख की वसूली आरोप में दिल्ली पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसवाले गिरफ्तार
AajTak
इस वसूली के मामले में डॉक्टर नीरज सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने आरोपी पुलिसवालों की शिकायत विजिलेंस विभाग में की थी. जिसके बाद विभाग ने जांच कराई तो आरोपी पुलिसवालों को दोषी पाया गया. FIR में डॉक्टर नीरज कुमार सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
राजधानी दिल्ली में तैनात एक महिला सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसवालों ने अपनी वर्दी को दागदार कर दिया. दिल्ली पुलिस की उस महिला सब इंस्पेक्टर पर 20 लाख रुपये वसूलने का संगीन आरोप लगा है. इसके बाद महिला एसआई समेत चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
आरोपी महिला सब इंस्पेक्टर की पहचान नीतू बिष्ट के तौर पर हुई है. उसके खिलाफ दिल्ली की आउटर जिला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. नीतू बिष्ट पश्चिम विहार ईस्ट थाने में तैनात थी. सिर्फ नीतू बिष्ट ही नहीं, बल्कि एक डॉक्टर से 20 लाख रुपये वसूलने के आरोप में चार और लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें तीन पुलिसवाले शामिल हैं.
दरअसल, इस वसूली के मामले में डॉक्टर नीरज सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने आरोपी पुलिसवालों की शिकायत विजिलेंस विभाग में की थी. जिसके बाद विभाग ने जांच कराई तो आरोपी पुलिसवालों को दोषी पाया गया. FIR में डॉक्टर नीरज कुमार सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पूरा मामला 25 जुलाई का है और थाना पश्चिम विहार ईस्ट (दिल्ली) में FIR नंबर 0236 के तहत दर्ज हुआ है.
डॉ. नीरज कुमार सिंह दिल्ली में एक एजुकेशनल कंसल्टेंसी कंपनी चलाते हैं. आरोप के मुताबिक, 25 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे तीन लोग उनके दफ्तर में दाखिल हुए. उनमें से एक पुलिस की वर्दी में था, जिसका नाम विशाल चिल्लर है. बाकी दो लोग सिविल ड्रेस में थे. एक अन्य आरोपी की पहचान अजय कश्यप के तौर पर हुई, जो रोहिणी सेक्टर-3 का निवासी है.
तीनों लोगों ने उनके ऑफिस में घुसते ही जबरदस्ती CCTV कैमरा बंद करवा दिया और DVR की वायर निकाल दी. इसके बाद वे लोग नीरज कुमार और उनके दो स्टाफ के सदस्यों को जबरन अपनी कार (स्विफ्ट डिज़ायर) में बैठाकर एक घर में ले गए. फिर वहां से उन्हें एक पुलिस बूथ पर ले जाया गया. आरोप है कि वहां उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया.
साथ ही आरोपियों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्हें 20 लाख रुपये नहीं दिए, तो उन्हें फंसा दिया जाएगा. फिर आरोपियों ने डॉक्टर नीरज पर दबाव बनाकर उनसे 10 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए और 6.5 लाख रुपये चेक से नकद निकलवाए. उनके जानने वाले रियाज़ ने 4 लाख रुपये अजय कश्यप को दिए. कुल 20.5 लाख रुपये वसूले गए. इसके बाद जाकर डॉक्टर नीरज को छोड़ा गया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







