
'...वरना बेकसूरों की मौत के जिम्मेदार आप होंगे', अस्पतालों और एयरपोर्ट को मिले 'कोर्ट ग्रुप' के धमकी भरे ईमेल में क्या लिखा?
AajTak
दिल्ली के अस्पताल के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को भी धमकी भरा ईमेल मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. एयरपोर्ट पर तलाशी की जा रही है. एक ही मेल आईडी से अस्पताल और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ईमेल भेजा गया है. यह ईमेल दोपहर करीब 3 बजे भेजा गया था. इस ईमेल में किसी 'कोर्ट' ग्रुप का भी जिक्र किया गया है.
दिल्ली के 10 से ज्यादा अस्पतालों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए. इस ईमेल में अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इसके बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी धमकी भरा ईमेल मिला. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ईमेल एक ही मेल आईडी से अस्पताल और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भेजा गया था.
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कुछ अस्पतालों की जांच की और कुछ अस्पताल प्रशासन ने भी अपने मानकों की जांच की. लेकिन, न तो एयरपोर्ट पर और न ही अस्पतालों में कुछ मिला.
दरअसल, रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे जीटीबी अस्पताल में बम होने की अफवाह वाला एक मेल मिला. इसके बाद अस्पताल के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को उस मेल के बारे में जानकारी दी. पुलिस तुरंत हरकत में आई और बम निरोधक दस्ते को अस्पताल में बुलाया और जीटीबी अस्पताल और दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (जीटीबी अस्पताल के परिसर में स्थित) में जांच की. लेकिन, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
ये भी पढ़ें- Delhi: अस्पतालों के बाद IGI एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी, एक ही ID से आए थे ईमेल
'कोर्ट ग्रुप' के धमकी भरे ईमेल में ये बातें लिखी'
बता दें कि धमकी भरे ईमेल में लिखा था, 'मैंने आपकी बिल्डिंग के अंदर विस्फोटक उपकरण (Explosive devices) रखा है, जो कुछ घंटों में फटेगा. ये कोई धमकी नहीं है. आपके पास बस कुछ समय बचा है बम तलाशने के लिए. वरना बिल्डिंग में मौजूद निर्दोष लोगों के मौत के जिम्मेदार आप होंगे.' इसके अलावा इस ईमेल में किसी 'कोर्ट' ग्रुप का भी जिक्र किया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









