
वनवे रास्ता, No-Vehicle Zone, VVIP पास रद्द... भगदड़ के बाद महाकुंभ के प्रोटोकॉल में हुए ये 5 बदलाव
AajTak
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिससे किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इसी के साथ VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं. वहीं शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री 4 फरवरी तक प्रतिबंधित रहेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए नए निर्देश जारी किए हैं.
प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर हुई भगदड़ और श्रद्धालुओं की मौतों के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पांच बड़े बदलाव किए हैं. अब पूरा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी. सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों की तैनाती करने के साथ नए निर्देश जारी किए हैं.
जानकारी के अनुसार, प्रशासन का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य कुंभ क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने में सहयोग करें.
महाकुंभ में हुए हैं ये प्रमुख बदलाव
बता दें कि मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीड़ को नियंत्रित करने और विभागों के बीच समन्वय को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने कुंभ 2019 के दौरान प्रयागराज के संभागीय आयुक्त के रूप में कार्य करने वाले आशीष गोयल और एडीए के पूर्व उपाध्यक्ष भानु गोस्वामी को व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए तैनात करने का आदेश दिया है.
सीएम ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से महाकुंभ मेला व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करने को कहा है. उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के लिए निर्बाध व्यवस्था बनाने के लिए हर पहलू की जांच की जानी चाहिए. प्रयागराज के मौजूदा एडीजी और डीएम श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखें.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












