
वडोदरा: मंदिर में ऊंची आवाज में आरती को लेकर विवाद, पुजारी को पीटा, Video
AajTak
वडोदरा के फतेगंज इलाके में दशमा का मंदिर है. इसमें पुजारी भरत ठाकोर लाउडस्पीकर पर आरती कर रहे थे. इसको लेकर विवाद हो गया और 20 से 25 लोगों ने मिलकर पुजारी की जमकर पिटाई कर दी. बीच-बचाव करने आए पुजारी के परिवार को भी बुरे तरीके से पीटा. मामला दर्ज होने पर पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.
गुजरात के वडोदरा में पुजारी की पिटाई करने का मामला आया है. दरअसल, मंदिर में हो रही आरती की आवाज को लेकर कुछ लोगों ने पहले विवाद किया और बाद में पुजारी पर हमला कर दिया. मामला संज्ञान में आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है और पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को हिरासत में लिया है.
जानकारी के मुताबिक, वड़ोदरा के फतेगंज इलाके में दशमा का मंदिर है. इसमें पुजारी भरत ठाकोर लाउडस्पीकर पर आरती कर रहे थे. 20 से 25 लोगों ने आकर कहा कि तेज आवाज में आरती बजा रहे हो और इसके बाद पुजारी पर हमला कर दिया. उन लोगों ने पुजारी और उसके परिवार को बुरे तरीके से पीटा. इस पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है.
यहां देखें VIDEO...
मंदिर के पुजारी भरत ठाकोर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. पुजारी के अनुसार, भाजपा के माइनॉरिटी सेल के कार्यकर्ता मोनू पठान और उनके लोगों ने आरती की अधिक आवाज होने की वजह से पीटा है. फिलहाल, पुलिस ने 8 लोगों की गिरफ्तारी कर ली है और अब मामले की जांच कर रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









