
वडोदरा के जूनिगढ़ी इलाके में नवरात्र पंडाल पर पथराव... सोशल मीडिया पोस्ट से भड़के लोगों ने मचाया बवाल
AajTak
गुजरात में वडोदरा के जूनिगढ़ी इलाके में देर रात पथराव की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. यहां एक पंडाल को निशाना बनाकर पत्थर फेंके गए. इसमें सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक पोस्ट से भड़काए गए लोगों का हाथ माना जा रहा है. पुलिस ने धर्मगुरुओं की मदद से स्थिति को काबू में किया. फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है.
वडोदरा के जूनिगढ़ी इलाके में देर रात पथराव की घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया. पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक आपत्तिजनक पोस्ट है, जिसको लेकर लोग भड़क गए. पोस्ट के विवादित होने से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश पैदा हुआ और बड़ी संख्या में लोग सिटी पुलिस स्टेशन पहुंचे.
इस दौरान भीड़ ने नवरात्र को लेकर सजाए गए पंडाल को निशाना बनाते हुए पत्थर फेंके. हालांकि पुलिस ने तुरंत काफिला भेजकर और स्थिति का जायजा लेकर माहौल को काबू किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए वडोदरा शहर पुलिस की एडिशनल कमिश्नर डॉ. लीना पाटिल भी मौके पर पहुंचीं.
डॉ. लीना पाटिल ने बताया कि पूरे इलाके में शांति है और पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं की मदद से स्थानीय लोगों को समझाया गया और विवादास्पद पोस्ट के वायरल होने वाले व्यक्तियों पर पुलिस नजर रख रही है. साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.
स्थानीय लोगों ने कहा कि घटना के पीछे एक युवक द्वारा AI की मदद से बनाई गई विवादित पोस्ट वजह हो सकती है, जिसमें पवित्र स्थलों को लेकर आपत्तिजनक बातें थीं. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद ही लोग सिटी पुलिस स्टेशन पहुंचे और तनाव फैल गया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








