
वजन घटाना है तो डाइट में शामिल कर लें ये 4 चीजें, तेजी से होगा वेट लॉस
AajTak
वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में लो कैलोरी फूड्स को जरूर शामिल करें. ये शरीर में फैट को कम करते हैं और आपको स्वस्थ रखते हैं.
वजन घटाना आज के समय में एक बेहद चुनौतीपूर्ण काम है. वेट लॉस के लिए अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट लो कैलोरी फूड्स खाने की सलाह देते हैं. लो कैलोरी फूड्स से आपका पेट भर जाता है, जिससे कैलोरी के साथ-साथ आपको कई आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं. इससे शरीर में बिना किसी पोषक तत्व की कमी हुए वजन को कम किया जा सकता है. अंडे, नट्स, बीज में भी कैलोरी कम होती है. आइए जानते हैं लो कैलोरी फूड्स कौन-कौन से होते हैं और इसके क्या फायदे हैं?
खीरा खीरा वजन कम करने वाली लो कैलोरी फूड के लिस्ट में सबसे ऊपर आता है. अगर आप 1 कप खीरा खाते हैं, तो आपको काफी कम मात्रा में कैलोरी प्राप्त होती है. लेकिन यह फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसके सेवन से आपका वजन काफी हद तक कम हो सकता है. यह पानी से भरपूर होता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है. इसका सेवन आपकी स्किन को भी फायदे पहुंचाता है.
सेब
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लो कैलोरी फूड्स के रूप में सेब भी बेहतरीन ऑप्शन हैं. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कप यानी 109 ग्राम सेब में सिर्फ 62 कैलोरी होती है. इसके साथ-साथ इसमें लगभग 3 ग्राम डायट्री फाइबर प्राप्त होता है. यह न सिर्फ लो कैलोरी फूड है, बल्कि कई जरूरी पोषक तत्वों फाइबर, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है. इससे आपको फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त हो सकते हैं. यह आपके बढ़ते वजन को काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है.
ब्रोकली
ब्रोकली एक सुपर फूड है जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसका सेवन वजन कम करने में काफी मदद करता है, साथ ही डायबिटीज जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद होती है. इसके सेवन से हृदय रोग के खतरों को भी कम किया जा सकता है. एक कप पकी हुई ब्रोकली से लगभग आपको 54 कैलोरी प्राप्त होता है. इसके अलावा यह विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











