
वजन को कंट्रोल और पाचन को दुरुस्त रखता है मेथीदाना, बस ऐसे करें सेवन
AajTak
मेथी दाना खाने का जायका बढ़ाने के साथ ही शरीर को बहुत सारे फायदे भी पहुंचाता है. खासकर अगर आप मेथी के दानों को रात भर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें तो इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. यह मोटापा, गैस और दस्त जैसी परेशानियों में भी आपकी मदद कर सकता है.
मेथी दाने का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय के घर में एक मसाले के तौर पर होता है. यह स्वाद कसैला होता है लेकिन खाने का जायका बढ़ाने में इसका कोई जवाब नहीं है. भारत ही नहीं बल्कि मध्य पूर्वी और भूमध्यसागरीय व्यंजनों में भी इसका उपयोग किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेथी दाना खाने का जायका बढ़ाने के साथ ही शरीर को बहुत सारे फायदे भी पहुंचाता है. खासकर अगर आप मेथी के दानों को रात भर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें तो इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. मेथी को फाइबर, विटामिन और आयरन, मैग्नीशियम और मैंगनीज सहित खनिजों से भरपूर माना जाता है.
मेथी दाना में होते हैं ये जरूरी पोषक तत्व मेथी दाना सुनहरे-भूरे रंग के बीज होते हैं. यह एक जड़ी बूटी है जो आमतौर पर खाना पकाने में उपयोग की जाती है लेकिन यह पोषण से भरपूर होता है. एक चम्मच मेथी के बीज में 2.7 ग्राम फाइबर, 6.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन 2.5 ग्राम और फैट 0.7 ग्राम होता है.
मेथी दाना के फायदे
मेथी का पानी अपनी हाई फाइबर होने के कारण अपच, सूजन और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है. यह शरीर की बेहतर तरीके से पोषक तत्वों को अवशोषण करने में भी सहायता देता है.
मेथी का पानी भूख को दबाता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे शरीर को चर्बी जलाने में मदद मिलती है और आपका वजन कंट्रोल में रहता है.
मेथी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें घुलनशील फाइबर भी होता है. इसलिए यह आंतों में अतिरिक्त पानी को अवशोषित करने में मदद कर सकता है जिससे दस्त में राहत मिलती है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











