
वक्फ बोर्ड मुद्दे पर तेजस्वी यादव को मुस्लिम समुदाय से 'इंशाअल्लाह जीत हमारी होगी' क्यों बोलना पड़ा?
AajTak
वक्फ बोर्ड बिल के मुद्दे पर लालू यादव और तेजस्वी यादव खुल कर मुस्लिम समुदाय के साथ खड़े हो गये हैं. ऐसे में जबकि विपक्ष के ज्यादातर दलों को विरोध बयानबाजी तक सीमित लगता है, आरजेडी का ये जोश बिहार चुनाव में कहीं घाटे का सौदा न साबित हो.
वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के मुद्दे पर लालू यादव और तेजस्वी यादव तो लगता है विपक्षी खेमे के सारे राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ दिया है.
पटना में मुस्लिम पर्सनल बोर्ड सहित अन्य मुस्लिम संगठनों के धरना-प्रदर्शन में लालू यादव बेटे तेजस्वी यादव के साथ पहुंचे, और वक्फ बिल का विरोध कर रहे नेताओं के साथ मंच भी शेयर किया.
मौके पर पहुंचकर मुस्लिम समुदाय को सपोर्ट देने वालों में तो AIMIM विधायक अख्तरुल इमान भी शामिल थे, लेकिन बिहार चुनाव से पहले लालू यादव और तेजस्वी यादव का ये कदम खास तौर पर हर किसी का ध्यान खींच रहा है.
वक्फ बिल का विरोध तो समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने भी किया है, और ममता बनर्जी ने तो ऐलान कर रखा है कि विधानसभा में उसके खिलाफ प्रस्ताव पास करेंगे - लालू यादव का दो कदम आगे बढ़ कर विरोध प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय के साथ खड़े हो जाना उलटा भी पड़ सकता है, अगर बैकफायर कर जाये.
मुस्लिम समुदाय के मंच पर लालू-तेजस्वी की मौजूदगी
लालू यादव बिहार विधानसभा चुनाव में कोई भी कसर बाकी नहीं रखना चाहते, और वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों के विरोध प्रदर्शन में तेजस्वी यादव के साथ उनकी मौजूदगी इस बात का बेहतरीन उदाहरण है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







