
वक्फ के खिलाफ मुर्शीदाबाद में नहीं थम रही हिंसा, नॉनस्टॉप-100 में देखें बड़ी ख़बरें
AajTak
मुर्शिदाबाद में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. शमशेरगंज में उग्र भीड़ ने पिता-पुत्र की हत्या कर दी. अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 138 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले में 17 अप्रैल तक केंद्र और ममता बनर्जी सरकार से जवाब मांगा है. देखें नॉनस्टॉप-100.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











