
'धुरंधर 2 है तूफान, कमाएगी 2000 करोड़', ट्रेड एनालिस्ट्स ने कर दी भविष्यवाणी
AajTak
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की सफलता को आज के दौर में दुर्लभ बताया. उन्होंने कहा, 'धुरंधर को मिला रिस्पॉन्स आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है. यह एक फेनोमेनन है. ओपनिंग धमाकेदार रही. पहले दिन की कमाई बॉक्स ऑफिस सुनामी है. पेड प्रीव्यूज भी ऐतिहासिक रहे.'
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. यह फिल्म एकदम से बॉक्स ऑफिस सुनामी बन गई है. इस बात की उम्मीद पहले से लगाई जा रही थी. मगर अब जब ये सच हो गया है तो सभी खुश और हैरान हैं. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, पहले दिन ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. गुड़ी पड़वा के मौके पर बढ़िया एडवांस बुकिंग और भारी भीड़ के साथ यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर्स में से एक बन गई है. इंडिया टुडे/आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में ट्रेड एक्सपर्ट्स तरण आदर्श और रमेश बाला ने 'धुरंधर 2' की कमाई पर बात की.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की सफलता को आज के दौर में दुर्लभ बताया. उन्होंने कहा, 'धुरंधर को मिला रिस्पॉन्स आज के समय में बहुत कम देखने को मिलता है. यह एक फेनोमेनन है. ओपनिंग धमाकेदार रही. पहले दिन की कमाई बॉक्स ऑफिस सुनामी है. पेड प्रीव्यूज भी ऐतिहासिक रहे.'
रिलीज से पहले ही 'धुरंधर 2' को लेकर जोश दिख रहा था. रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पेड प्रीव्यूज और जबरदस्त टिकट सेल्स के साथ ये बात साफ थी कि आदित्य धर की फिल्म सबके होश उड़ाएगी. इसपर आदर्श ने कहा, 'बुक माय शो पर हर घंटे लगभग 107 हजार टिकट्स बिक रहे थे. यह सब कुछ बता देता है.' ये भारतीय फिल्मों के लिए सबसे हाई टिकट सेल रेट में से एक है. आंकड़ों के साथ बैकअप देते हुए रमेश बाला ने कहा, 'वर्ल्डवाइड लगभग 182 करोड़ रुपये, भारत में करीब 130 करोड़ रुपये. पेड प्रीव्यू कलेक्शन करीब 40 करोड़ रुपये रहा.' यही ओपनिंग की भव्यता दिखाता है.
2000 करोड़ पार करेगी धुरंधर 2?
सिनेमा के लैंडमार्क पलों का जिक्र करते हुए आदर्श ने 'धुरंधर' को आइकॉनिक फिल्म 'शोले' से जोड़ा. उन्होंने कहा, 'शोले के लिए जो क्रेज था, वही अब धुरंधर 2 के लिए है. हां, यह आधुनिक दौर की शोले है. मैंने वह दौर देखा है, इसलिए कह रहा हूं. सोशल मीडिया के साथ यह क्रेज कई गुना बढ़ जाता है. लेकिन धुरंधर, स्टैंडअलोन फिल्म के रूप में और धुरंधर 2 भी, इतिहास दोबारा लिखेगी. यह फेनोमेनन है. आजकल ऐसे आंकड़े, बुकिंग और रिस्पॉन्स मुश्किल से मिलते हैं. क्रेज जबरदस्त है.' उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में ऑडियंस का इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलना बहुत रेयर है.
'धुरंधर' के सीक्वल की सफलता पहले पार्ट की मजबूत नींव से जुड़ी है. तरण आदर्श ने कहा, 'पहले पार्ट ने फाउंडेशन रखी थी. दूसरा पार्ट फसल काट रहा है. रणवीर सिंह से अक्षय खन्ना और संजय दत्त तक, सबकुछ परफेक्ट रहा. आदित्य धर का कंटेंट बोलता है, और फिगर्स उससे भी ज्यादा जोर से बोलते हैं. धुरंधर ने सिर्फ भारत में नहीं, यूके और ऑस्ट्रेलिया में भी कमाल किया. वहां पड़ोसी देश की बड़ी आबादी है. पार्ट वन नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंडिंग रहा. लोग शरारत गाने पर डांस कर रहे थे. यह इंपैक्ट सिर्फ भारत तक नहीं, बॉर्डर पार भी है. और धुरंधर 2 कुछ और ही होने वाली है.'













