
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर कल लोकसभा में चर्चा, PM मोदी करेंगे शुरुआत
AajTak
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की रचना को 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संसद में विशेष बहस का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा में इस बहस की शुरुआत करेंगे. लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी वंदे मातरम् पर चर्चा होगी, जिसकी शुरुआती गृह मंत्री अमित शाह करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर बहस की शुरुआत करेंगे, जिससे राष्ट्रीय गीत के बारे में कई महत्वपूर्ण और अज्ञात तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है. साथ ही चर्चा के दौरान हंगामे के भी आसार हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री ने पहले ही कांग्रेस पर गीत के छंद हटाने का आरोप लगाया है.
लोकसभा की कार्यसूची में 'राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा' को सोमवार के लिए सूचीबद्ध है और बहस के लिए 10 घंटे का समय आवंटित किया गया है. पीएम मोदी इस बहस की शुरुआत करेंगे, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दूसरे वक्ता होंगे. विपक्ष की ओर से कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई और प्रियंका गांधी समेत कई सांसद हिस्सा लेने की उम्मीद हैं.
राज्यसभा में भी होगी चर्चालोकसभा के बाद राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर मंगलवार को चर्चा होगी, जहां गृह मंत्री अमित शाह चर्चा की शुरुआत करेंगे और स्वास्थ्य मंत्री तथा राज्यसभा में नेता जेपी नड्डा दूसरे वक्ता होंगे. दोनों सदनों में यह चर्चा 'वंदे मातरम' की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करेगी जो भारतीय राष्ट्रवाद की प्रतीक है.
1870 के दशक में लिखा था वंदे मातरम् वहीं, वंदे मारतम् पर बहस के दौरान राजनीतिक हंगामे की भी संभावनाएं हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री ने पहले कांग्रेस पर गीत के छंदों को हटाने का आरोप लगाया है. हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में 2 दिसंबर को सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं की बैठक में इस विषय पर चर्चा की सहमति बनी थी. बैठक में तय हुआ कि 'वंदे मातरम' और चुनाव सुधारों पर अगले हफ्ते बहस होगी, जिससे संसद के सुचारू संचालन की संभावना बढ़ गई है. हंगामे की बजाय सकारात्मक चर्चा की उम्मीद की जा रही है. 'वंदे मातरम्' को 1870 के दशक में महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चटर्जी ने संस्कृतनिष्ठ बंगाली में लिखा था. ये गीत उनके प्रसिद्ध उपन्यास 'आनंदमठ' का हिस्सा है, जिसका पहला प्रकाशन 1882 में हुआ था. इस गीत को जदुनाथ भट्टाचार्य ने संगीतबद्ध किया था. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में 'वंदे मातरम' एक प्रमुख प्रेरणा स्रोत बना, जिसने लाखों क्रांतिकारियों को एकजुट किया. 1950 में भारत गणराज्य के गठन के साथ इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया.
स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी केंद्र सरकार ने 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया है जो इसकी सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित करता है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे स्वतंत्रता संग्राम की अमर धरोहर बताते हुए कहा था कि ये गीत राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करता है.
'उत्सुक और उत्साहित है देश'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











