
वंदे भारत में फिर परोसा गया खराब क्वालिटी का खाना, यात्री को मिला फंगस लगा दही, तस्वीरें वायरल
AajTak
ट्रेन में परोसा जाने वाला खाना और उसकी क्वालिटी एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. वंदे भारत से देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार तक की यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने X पर खाने की तस्वीरें पोस्ट की हैं. तस्वीर में व्यक्ति को परोसे गए दही में फंगस दिखाई पड़ रहा है.
इंडियन रेलवे अपने को कितना भी हाईटेक और पैसेंजर फ्रेंडली क्यों न कह ले. लेकिन ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने ने हमेशा ही उसकी किरकिरी की है. हर दूसरे दिन 'खाने' को लेकर कहीं न कहीं से खबर आती है और ये साफ हो जाता है कि, भोजन के लिहाज से रेलवे की कथनी और करनी में भारी अंतर है.
रेलवे में परोसा जाने वाला खाना और उसकी क्वालिटी एक बार फिर मुद्दा बने हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस से देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार तक की यात्रा कर रहा एक व्यक्ति उस वक़्त सकते में आ गया जब उसने ये देखा कि ट्रेन में उसे भोजन में जो दही परोसा गया वह फंगस से संक्रमित है.
एक्स यूजर हर्षद टोपकर ने रेल मंत्रालय, उत्तर रेलवे और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए अपनी शिकायत पोस्ट की है.5 मार्च को हर्षद की शिकायत के तुरंत बाद, भारतीय रेलवे ने भी उनके पोस्ट का संज्ञान लिया और उनकी शिकायत पर जवाब दिया है.
अपने पोस्ट में हर्षद ने उस भोजन की तस्वीरें भी साझा कीं जो वंदे भारत की एक्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा के दौरान उन्हें परोसा गया था. तस्वीर में साफ़ दिख रहा है कि उन्हें जो दही दिया गया वो पुराना है और फंगस से दूषित है.
@RailMinIndia @RailwayNorthern @AshwiniVaishnaw traveling to Vande Bharat from Dehradun to Anad vihar in the executive class today. Found greenish layer most probably fungus in the amul yogurt served. This is not expected from the Vande Bharat service pic.twitter.com/ScwR1C0rlz
खाने की तस्वीरें शेयर करते हुए हर्षद ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, आज एक्जीक्यूटिव क्लास में देहरादून से आनंद विहार तक वंदे भारत में यात्रा कर रहा हूं. परोसे गए दही में हरे रंग की परत है जो संभवतःफंगस है. वंदे भारत सेवा से यह उम्मीद नहीं है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












