
वंदे भारत ट्रेन से अब नहीं टकराएंगे मवेशी! इस रूट पर शुरू हुआ फेंसिंग का काम
AajTak
Vande Bharat Train: कई बार वंदे भारत ट्रेन से मवेशियों के टकराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी रेलवे ने वंदे भारत के इस रूट पर फेंसिंग का काम शुरू कर दिया है. रेलवे का मानना है कि इससे ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.
देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस का नेटवर्क बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है. इसी के साथ वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा के लिए भी रेलवे कार्य कर रहा है. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से मवेशियों के टकराने की घटना को रोकने के लिए पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने 620 किलोमीटर से अधिक लंबे मुंबई-अहमदाबाद ट्रंक मार्ग पर मेटल बैरियर लगाने का काम शुरू कर दिया है.
पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि वडोदरा मंडल के तहत अंकलेश्वर-भरूच खंड पर मेटल बीम बाड़ लगाने का काम शुरू हो गया है और यह काम जोरों पर चल रहा है. वंदे भारत ट्रेन से कई बार मवेशियों के टकराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसी को देखते हुए रेलवे ने ट्रैक के वंदे भारत रूट्स पर बाड़ लगाने का फैसला लिया है.
सुमित ठाकुर के मुताबिक, 622 किलोमीटर लंबे रूट पर फेंसिंग का काम शुरू हो चुका है. इस पूरे प्रोजेक्ट में 245.26 रुपये खर्च होंगे. सुमित ठाकुर की माने तो बाड़ लगाने का काम अगले 4 से 5 महीनों में पूरा हो जाएगा. बाड़ लगने के बाद मवेशियों के ट्रेन से टकराने की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. इससे ट्रेन की भी सुचारू आवाजाही हो सकेगी.
पश्चिमी रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बाड़ लगाने के काम के लिए कंक्रीट की दीवारों के निर्माण के बजाय स्टील से बनी रेलिंग का उपयोग हो रहा है. रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस तरह की बाड़ का उपयोग राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ, विशेष रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में किया जाता है, ताकि वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी सुरक्षा प्रदान की जा सके.
पश्चिमी रेलवे का कहना है कि ट्रेन से मवेशियों के टकराने की घटनाओं के चलते ट्रेन संचालन पर प्रभाव पड़ता है, दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है और रेलवे संपत्ति को नुकसान होता है. ऐसी घटनाओं से मवेशियों की जान को भी खतरा होता है और उनके मालिकों को आर्थिक नुकसान होता है.
वंदे भारत का नेटवर्क बढ़ाने का हो रहा काम रेलवे बोर्ड देशभर में 400 सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रहा है. बता दें कि वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









