
वंदे भारत उद्घाटन में RSS गीत विवाद: केरल CM विजयन ने की निंदा, स्कूल ने PM को लिखा पत्र
AajTak
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के दौरान छात्रों से RSS का गीत गवाने पर दक्षिण रेलवे की आलोचना की. उन्होंने इसे संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन और धर्मनिरपेक्षता पर हमला बताया.
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के दौरान स्कूली छात्रों से कथित तौर पर आरएसएस का गीत गवाने के लिए दक्षिण रेलवे पर तीखा हमला बोला. उन्होंने इसे संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन करार दिया और कहा कि सरकारी कार्यक्रम में RSS गीत को शामिल करना धर्मनिरपेक्षता पर हमला है. ये अस्वीकार्य है. हालांकि, स्कूल में पीएम मोदी को पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि छात्रों ने पहले वंदे मातरम गाया, फिर मलयालम गीत गया.
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी बयान में विजयन ने कहा कि दक्षिण रेलवे का यह कृत्य विरोध के योग्य है. विजयन ने बयान में कहा, 'एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत सेवा के उद्घाटन में छात्रों से RSS गणगीत गवाना अत्यंत विरोध योग्य है. RSS के गीत को सरकारी कार्यक्रम में शामिल करना संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन है.'
'राजनीतिक घुसपैठ'
उन्होंने आरोप लगाया कि वंदे भारत के उद्घाटन में अतिवादी हिंदुत्व राजनीति की घुसपैठ हुई है और इसके पीछे धर्मनिरपेक्षता नष्ट करने की संकीर्ण मानसिकता काम कर रही है.
यह अस्वीकार्य है
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'संघ परिवार देश के सबसे बड़े सार्वजनिक उपक्रम रेलवे का इस्तेमाल अपनी सांप्रदायिक राजनीतिक प्रचार के लिए कर रहा है, जो अस्वीकार्य है. सोशल मीडिया पर इस गीत को ‘देशभक्ति गीत’ बताकर दक्षिण रेलवे ने न केवल खुद का, बल्कि भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का भी मजाक उड़ाया है. स्वतंत्रता संग्राम में धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रवाद की नींव रखने वाला रेलवे अब RSS के सांप्रदायिक एजेंडे का समर्थन कर रहा है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम का विश्वासघात किया था.' उन्होंने जनता से इस घटना का विरोध करने की अपील की है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










