
लड़की के साथ टहलने निकले सेना के हवलदार की हत्या, पिता ने लगाया हत्या और साजिश का आरोप
AajTak
ये घटना धूमनगंज थाना क्षेत्र के टीपी नगर इलाके की है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम लगभग 8:30 बजे हवलदार आशुतोष सिंह अपनी कार से जान पहचान की एक 20 वर्षीय लड़की के साथ टहलने निकले थे. रात लगभग 10:00 बजे लड़की ने ही आशुतोष सिंह के परिजनों को सूचना दी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
संगम नगरी प्रयागराज में जम्मू के उधमपुर में तैनात सेना के एक हवलदार की हत्या से सनसनी फैल गई है. सेना के हवलदार की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. हवलदार दो महीने पहले छुट्टी पर आए थे. दरअसल, ये घटना धूमनगंज थाना क्षेत्र के टीपी नगर इलाके की है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम लगभग 8:30 बजे हवलदार आशुतोष सिंह अपनी कार से जान पहचान की एक 20 वर्षीय लड़की के साथ टहलने और उसे समोसा खिलाने निकले थे. रात लगभग 10:00 बजे लड़की ने ही आशुतोष सिंह के परिजनों को सूचना दी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे. इसके बाद घायल हवलदार को पहले निजी अस्पताल और बाद में मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिलिट्री अस्पताल के डॉक्टरों ने 38 वर्षीय हवलदार आशुतोष सिंह को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मृतक आशुतोष सिंह के पिता अशोक कुमार सिंह ने धूमनगंज थाने में आशुतोष सिंह के साथ में मौजूद लड़की के खिलाफ हत्या और साजिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. धूमनगंज थाना पुलिस लड़की को हिरासत में लेकर जहां पूछताछ कर रही है.
IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.








