
लोन, इंश्योरेंस देने वाले कर रहे हैं परेशान? अपने Android Phone में ऐसे ब्लॉक करें Spam Calls
AajTak
Spam Calls Block: अगर आप भी स्पैम कॉल से परेशान हैं तो आप इसे ब्लॉक कर सकते हैं. इसका पूरा तरीका आपको यहां पर स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं.
आपके के साथ भी ऐसा जरूर हुआ होगा कि कोई जरूरी काम करते समय Spam Calls आ गया. Spam Calls या Robo Calls से लगभग सभी परेशान रहते हैं. इससे ना केवल आपका काम डिस्टर्ब होता है बल्कि कभी-कभी इसके जरिए वो आपके साथ स्कैम करने की भी कोशिश करते हैं.
आप इन कॉल्स से बच सकते हैं. लेकिन, आगे बढ़ने से पहले आपको यहां पर स्पैम कॉल्स के टाइप्स के बारे में बता रहे हैं. पहले Robo Calls की बात करें तो ये ऐसे कॉल्स होते हैं जिसमें यूजर्स को प्री-रिकॉर्डेड मैसेज सुनाया जाता है.
ये भी पढ़ें:- अपने Android स्मार्टफोन के साथ नहीं करें ये 5 गलतियां, मोबाइल हो जाएगा खराब
इसके बाद टेलीमार्केटिंग कॉल्स होते हैं जिसका यूज कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स और सर्विस को बेचने के लिए करते हैं. तीसरे स्कैम कॉल होते हैं जिनका मकसद लोगों के साथ फाइनेंशियल फ्रॉड करना होता है. लेकिन, आप ऐसे स्पैम कॉल्स से बच सकते हैं. Google स्पैम कॉल से प्रोटेक्शन के लिए एंड्रॉयड यूजर्स को दो फीचर्स देता है.
इसमें एक Caller ID और स्पैम प्रोटेक्शन है जो एंड्रॉयड फोन के लिए डिफॉल्ट ऑन रहता है. हालांकि, यूजर्स इसे बंद भी कर सकते हैं. अगर ये आपके फोन में ऑन नहीं है तो आप इसे बंद कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर Phone ऐप को ओपन करना होगा.
इसके बाद आपको More ऑप्शन पर टैप करना होगा. इसके बाद सेटिंग बटन पर टैप करें. फिर आपको Spam and Call Screen स्क्रीन ऑप्शन पर जाना होगा. अब अगर यहां पर caller & spam ID बंद है तो इसे ऑफ कर दें.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











