
लोनावला में पर्यटक जान जोखिम में डालकर कर रहे पर्यटन, क्रिसमस को लेकर भारी भीड़
AajTak
लायंस प्वाइंट के पास एक गहरी खाई है जहां पर्यटक सुरक्षा जालों पर बैठकर और खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाते हैं. यह घाटी 800 से 1 हजार फीट तक गहरी है. यहीं पर पर्यटक फोटो शूट करा रहे हैं. यहां लोनावला पुलिस लापरवाही बरत रही है.
स्कूल-कॉलेजों में क्रिसमस की छुट्टियों और शनिवार और रविवार की लगातार छुट्टियों के कारण शनिवार आधी रात से ही मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ ओल्ड मुंबई-पुणे नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक जाम हो गया और लंबी कतारें लग गईं. इस बीच लोनावला में पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर पर्यटन कर रहे हैं. लायंस प्वाइंट के पास एक गहरी खाई है जहां पर्यटक सुरक्षा जालों पर बैठकर और खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाते नजर आए. यह घाटी 800 से 1 हजार फीट तक गहरी है. यहीं पर पर्यटक फोटो शूट करा रहे हैं.
क्रिसमस फेस्टिवल पर भीड़ लोनावला में वीकेंड और क्रिसमस फेस्टिवल मनाने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं. टाइगर और लायंस पॉइंट पर भी सैकड़ों पर्यटक पर्यटन का लुप्त उठा रहे हैं. लेकिन, यह बात सामने आई है कि पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसा पर्यटन कर रहे हैं. लायंस प्वाइंट के पास एक गहरी खाई है जहां पर्यटक सुरक्षा जालों पर बैठकर और खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाते हैं. यह घाटी 800 से 1 हजार फीट तक गहरी है. यहीं पर पर्यटक फोटो शूट करा रहे हैं. यहां लोनावला पुलिस लापरवाही बरत रही है.
पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ लोनावला और मावल के पर्यटनस्थलों पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए लोनावला शहर और लोनावला ग्रामीण, कामशेत और वड़गांव मावल पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार है. इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है. लोनावला के कुमारचौक, रायवुड कॉर्नर व भांगरवाड़ी में नाकाबंदी की जाएगी.
लगातार 3 दिनों तक छुट्टी क्रिसमस की छुट्टियां आते ही पुणे- मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो गई है. राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक ट्रैफिक डॉ. रवींद्र सिंगल के मुताबिक ट्रैफिक जाम से बचने के लिए 25 दिसंबरः तक सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. क्रिसमस के मौके पर स्कूल-कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों में लगातार 3 दिनों तक छुट्टियां हैं. इस वजह से मुंबई- पुणे एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की संख्या में काफी वृद्धि होगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









