
लोग दे रहे गालियां..., खास ड्रेस के चलते सोशल मीडिया पर घिरा शख्स, बोला- मुझे तो गर्व है
AajTak
एक कॉसप्लेयर रोसिहान हक्की इन दिनों सोशल मीडिया पर आम लोगों के निशाने पर आ गया है. शख्स अपनी खास कैरेक्टर यूनिफॉर्म के चलते चर्चा में है. लोग इसके लिए उन्हें जमकर गालियां दे रहे हैं.
इंग्लैंड एक 21 साल के कॉसप्लेयर रोसिहान हक्की को सोशल मीडिया पर लोगों से लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. पहले बता दें कि कॉसप्ले एक प्रदर्शन कला है जिसमें लोग किसी खास कैरेक्टर को दिखाने के लिए आउटफिट पहनते हैं. इसी तरह हिक्की एक खास कैरेक्टर आउटफिट को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं. लोग उन्हें जमकर कोस रहे हैं.
विवादित फौज की यूनिफॉर्म
दरअसल वे नाजी एसएस यूनिफॉर्म पहनने के चलते चर्चा में हैं. ऐतिहासिक रूप से इसे जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर के कुख्यात अर्धसैनिक बल के सदस्यों द्वारा पहना जाता था. इस यूनिफॉर्म के चलते उनके ऑनलाइन वीडियो पर ढेरों हेट कमेंट आते हैं.
ऐसे में लोग उनपर इस यूनिफार्म के जरिए नाजीवाद और नाजी सेना का समर्थन करने का आरोप लगा रहे हैं. हिक्की इस यूनिफार्म में शॉर्ट वीडियोज बनाते हैं. हिक्की कई बार पब्लिक कॉस्प्लेइंग कार्यक्रमों में भी अपनी £400 (40,913 रुपये) की एसएस वर्दी पहनते हैं, जहां कुछ लोग उन्हें हैरान नजरों से देखते हैं तो कुछ आलोचना करने लगते हैं.
'इतिहास समझाना चाहता हूं, न कि...'
अब हिक्की ने इसपर लोगों को जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि इसके जरिए वह लोगों को शिक्षित करना चाहते हैं न कि भड़काना. उन्होंने कहा कि वह इन कपड़ों में वीडियो बनाकर लोगों को कहानी बताना चाहते हैं कि उस समय नाजी अधिकारियों ने क्या किया होगा. कुआलालंपुर में फोटोग्राफर, हिक्की ने कहा- "मैं इसे गर्व और खुशी की भावना के साथ पहनता हूं - इसलिए नहीं क्योंकि मैं नफरत दिखाना चाहता हूं बल्कि मैं इसके जरिए लोगों को इतिहास समझाना चाहता हूं. "

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












