
लोकसभा चुनाव 2024: बसपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, 50 जिलों में रैलियां कर सकती हैं मायावती
AajTak
पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को देखते हुए बसपा ने पहले चरण की सभी सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए प्रचारकों के नाम घोषित किए हैं. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत कई अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं के नाम शामिल हैं.
लोकसभा चुनाव को देखते हुए बसपा ने अपनी कमर कस ली है. इसी के चलते इस बार बसपा सुप्रीमो मायावती के अलावा उनके उत्तराधिकारी आकाश आनंद और वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा समेत उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल प्रचार अभियान की कमान संभाल कर मैदान में उतरेंगे. बहुजन समाज पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. बसपा प्रमुख मायावती यूपी के अलावा कई अन्य प्रदेशों में भी ताबड़तोड़ रैलियां करेंगी.
पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को देखते हुए बसपा ने पहले चरण की सभी सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए प्रचारकों के नाम घोषित किए हैं. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत कई अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं के नाम शामिल हैं. वहीं एक बसपा नेता द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि आगामी 6 अप्रैल को यूपी की नगीना लोकसभा सीट से मायावती अपने प्रचार प्रसार अभियान का शंखनाद कर सकती हैं.
कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगी मायावती
चर्चा यह भी है कि बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश में लगभग 50 प्रमुख जिलों में रैली के जरिए प्रचार करेंगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि इन सभी जिलों में रैलियां कर मायावती बसपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना चाहती हैं ताकि इस बार लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता लोकसभा प्रत्याशियों के हक में वोट मांगने और परिश्रम करने में कोई कसर न छोड़ें और बसपा के उम्मीदवारों को जनता बढ़-चढ़कर वोट करे.
मायावती का गढ़ रहा है बिजनौर जिला
वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी ने बताया कि मायावती सबसे पहले बिजनौर जिले की नगीना लोकसभा सीट से चुनाव प्रचार कर सकती हैं क्योंकि उनका राजनीतिक सफर वहीं से शुरू हुआ था और पहला चुनाव वह वहीं से लड़ी थीं. इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. साथ ही अगर कोई भी पार्टी कैंपेन करेगी तो वह पहले और दूसरे चरण से ही करेगी. बिजनौर जिला और नगीना लोकसभा सीट मायावती का गढ़ रहा है जो एक महत्वपूर्ण रिजर्व्ड सीट है इसीलिए मायावती आरक्षित सीट से चुनाव प्रचार कर सकती हैं ताकि दलितों में सकारात्मक संदेश जाए.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








