
लोकसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा में रार! अखिलेश ने उठाए मायावती पर सवाल तो BSP ने दिखाया आईना
AajTak
मायावती को इंडिया गठबंधन में लाने को लेकर कांग्रेस के भीतर जबरदस्त हलचल है. कांग्रेस के प्रदेश के सभी बड़े नेता चाहते हैं कि बसपा के साथ गठबंधन किया जाए, लेकिन एक खेमा अखिलेश यादव के साथ ही रहना चाहता है. यही बात अखिलेश यादव को नागवार गुजर रही है.
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के बीच आपसी समीकरण बनाना भी आसान नजर नहीं आ रहा है. एक और जहां सीट शेयरिंग को लेकर पेच फंसा हुआ है, वहीं यूपी में सपा-बसपा के बीच रार छिड़ गई है. अभी ना तो मायावती इंडिया ब्लॉक में शामिल हुई हैं, ना ही इंडिया गठबंधन की ओर से उन्हें औपचारिक न्योता मिला है, लेकिन मायावती के एंट्री को लेकर सपा और बसपा में घमासान शुरू हो गया है.
बलिया में अखिलेश यादव ने मायावती के चुनाव के बाद गठबंधन में बने रहने की गारंटी को लेकर सवाल उठाए, तो बवाल मच गया. अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा था कि मायावती का गठबंधन में आने के बाद आगे का भरोसा कौन देगा.
अखिलेश यादव के बयान से बिफरीं मायावती ने आज ट्वीट कर अखिलेश यादव को जवाब दिया कि समाजवादी पार्टी अपने गिरेबां में झांककर जरूर देखना चाहिए. क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद देने के साथ ही भाजपा को खाद पानी देने का काम समाजवादी पार्टी ने किया है. हालांकि जुबानी बयानबाजी यहीं तक नहीं रुकी. अखिलेश यादव से आज जब दोबारा बसपा के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो अखिलेश ने इसे चंडूखाने की बातें बताकर ख़ारिज कर दिया.
कांग्रेस ने दी जुबानी जंग से बचने की नसीहत
अब कांग्रेस इन दोनों बड़े नेताओं के गठबंधन बनने से पहले ही भिड़ जाने से परेशान है, यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, मायावती को गठबंधन में लाने की वकालत कर रहे हैं, तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दोनों को जुबानी जंग से बचने की नसीहत दी है.
ओमप्रकाश राजभर भी सपा-बसपा के विवाद में कूदे

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







