
लोकसभा चुनाव के नतीजों की क्या रहीं 10 बड़ी बातें, आप भी देखें...
AajTak
देश में लोकसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब साफ हो चुकी है. जिसमें एनडीए गठबंधन 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर गया है. वहीं, चुनाव में सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनने के बावजूद बीजेपी अकेले अपने दम पर बहुमत हासिल करने में असफल रही है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. देखें वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











