
लॉरेंस बिश्नोई से भी कुख्यात, देश के दुश्मनों से बात...12 वर्षों में गैंगस्टर से 'टेररिस्ट' बने गोल्डी बराड़ की कहानी
AajTak
हिंदुस्तान से फरार हुए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित कर दिया गया है. उसके खिलाफ पहले ही इंटरपोल की तरफ से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब भारत सरकार ने उसके खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है. जाहिर है कि इस गैंग्स्टर के खिलाफ सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.
नाम- गोल्डी बराड़
पहचान- मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर अब आतंकी
पेशा- संगठित अपराध
ठिकाना- अज्ञात
गोल्डी बराड़. एक ऐसा नाम, जिसकी तलाश हिंदुस्तान की पुलिस के साथ साथ यहां की सबसे बड़ी जांच एजेंसी एनआईए को भी है. क्योंकि अब ये नाम सिर्फ गैंग्स्टर के तौर पर नहीं बल्कि एक आतंकी की पहचान ले चुका है. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कथित मास्टरमाइंड और पंजाब पुलिस की ओर से कई मामलों में वांछित गोल्डी बराड़ को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है. इसे यूएपीए की चौथी अनुसूची के तहत आतंकी सूचीबद्ध किया गया है.
भारत सरकार का कहना है कि सीमा पार खुफिया एजेंसी की ओर से समर्थन प्राप्त गोल्डी बराड़ कई हत्याओं में शामिल है. इसके अलावा वो हिंदुस्तान की विभिन्न हस्तियों को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हत्या के दावे संबंधी पोस्ट करने में भी शामिल है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक सतविंदर सिंह उर्फ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









