
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर का वीडियो वायरल, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी को दी खुली धमकी
AajTak
लारेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर का 4 मिनट 26 सेकंड का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी को खुली धमकी दी है. ISI लिंक और गैंगवार के दावों से ये मामला गरमा गया है. पढ़ें इस मामले की पूरी कहानी.
अंडरवर्ल्ड की दुनिया में एक बार फिर हलचल मच गई है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. करीब 4 मिनट 26 सेकंड के इस वीडियो में वह अत्याधुनिक हथियारों के साथ नजर आ रहा है. वीडियो में वह खुले तौर पर पाकिस्तान के गैंगस्टर और कथित आतंकी शहजाद भट्टी को धमकी देता दिखता है. हरि बॉक्सर के शब्द बेहद आक्रामक हैं, हालांकि आज तक/इंडिया टुडे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता. हालांकि इस वीडियो ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता भी बढ़ा दी है.
हथियारों की नुमाइश वीडियो में हरि बॉक्सर बड़ी संख्या में हथियारों की नुमाइश करता दिखाई देता है. वह कैमरे के सामने जूता दिखाते हुए कहता है कि शहजाद भट्टी, लारेंस भाई के सामने कुछ भी नहीं है. उसके बयान में साफ तौर पर चुनौती झलकती है. वह कहता है कि जिस दिन चाहेंगे, उस दिन अंजाम तक पहुंचा देंगे. वह यह भी दावा करता है कि उनके पास इतने हथियार हैं कि हमला होने पर गोलियों की गिनती करना मुश्किल हो जाएगा. इस पूरे वीडियो में उसका लहजा उकसावे भरा नजर आता है.
धमकियों के बाद धमकी दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब शहजाद भट्टी ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खुलासा किया था कि शहजाद भट्टी ने दिल्ली में कोर्ट पेशी के दौरान लॉरेंस बिश्नोई पर हमले की साजिश रची थी. बताया गया था कि इसके लिए शूटर भी भेजे गए थे, जिन्हें स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया था. इस खुलासे के बाद दोनों गैंग के बीच तनाव और बढ़ गया.
पुर्तगाल हमले का दावा बीते दिनों लॉरेंस गैंग ने यह दावा भी किया था कि पुर्तगाल में शहजाद भट्टी पर हमला किया गया. हालांकि उस हमले में उसकी जान बच गई थी. अब हरि बॉक्सर वीडियो में कह रहा है कि जल्द ही उसका “काम तमाम” कर दिया जाएगा. वह यह भी दावा करता है कि शहजाद को कभी लॉरेंस ने ही आगे बढ़ाया था, लेकिन अब वही उसके खिलाफ खड़ा हो गया है. इस बयान से गैंगवार की गहराई साफ झलकती है.
जांच एजेंसियों का दावा भारतीय जांच एजेंसियों के मुताबिक, शहजाद भट्टी अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा है. एजेंसियों का दावा है कि पंजाब में हैंड ग्रेनेड से हुए कई हमलों के पीछे भी उसका हाथ रहा है. इन दावों ने मामले को सिर्फ गैंगवार से आगे बढ़ाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के दायरे में ला खड़ा किया है. हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है, लेकिन जांच एजेंसियां लगातार इस नेटवर्क पर नजर रखे हुए हैं.
बढ़ती गैंगवार हरि बॉक्सर का यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब देश में संगठित अपराध और सीमा पार से जुड़े नेटवर्क पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. खुलेआम हथियारों की नुमाइश और धमकी भरे बयान कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकते हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि सोशल मीडिया के जरिए ऐसे वीडियो जारी करना गैंग की ताकत दिखाने और विरोधियों को डराने की रणनीति का हिस्सा होता है. फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







