
लॉरेंस गैंग पर बड़ा खुलासा, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बॉलीवुड के कई बड़े सितारे थे निशाने पर
AajTak
कुख्यात गैंगस्टर सौरभ उर्फ महाकाल ने खुलासा किया कि पंजाब म्यूज़िक इंडस्ट्री के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बॉलीवुड में एंट्री की साजिश थी. लॉरेंस गैंग के निशाने पर बड़े सितारों, फिल्म डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर थे.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है. अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, पंजाब म्यूज़िक इंडस्ट्री के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बॉलीवुड में एंट्री की साजिश थी. लॉरेंस गैंग के निशाने पर बड़े सितारों, फिल्म डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर थे. यह दावा गैंगस्टर महाकाल ने किया है.
दरअसल, लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर सौरभ उर्फ महाकाल का वो कबूलनामा 'आज तक' के पास है, जिसमें वो खुद कबूल कर रहा है कि कैसे केवल सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश नहीं रची गई थी, बल्कि मूसेवाला की हत्या के बाद बॉलीवुड के अभिनेता को धमकी भरा लेटर देकर बॉलीवुड में दहशत कायम करने की प्लानिंग चल रही थी.
हालांकि गैंगस्टर सौरभ उर्फ महाकाल के दावे के बाद मुंबई की जांच में अब तक किसी बात की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि लॉरेंस गैंग के लोग बॉलीवुड में एंट्री की प्लानिंग कर रहे थे. महाराष्ट्र की पुलिस के सामने महाकाल ने कई खुलासे किए, जिसकी जांच की जा रही है कि आखिर क्या वाकई में महाकाल ने जो बयान दिया है वो सच है?
अगर महकाल के कबूलनामे की बात माने तो उसने बताया कि कैसे सलमान खान को धमकाने की प्लालिंग चल रही थी? उसके कबूलनामे के मुताबिक, करण जौहर से प्रशांत सिंह राजपूत, संजय शर्मा, विक्रम बराड़, मोनू जाट और अरुण जाट 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले थे, ये सभी लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे हैं.
इतना ही नहीं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जो हालात बने थे, उसके चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलीम खान और सलमान खान को धमकी भरी चिठ्ठी भेजकर बॉलीवुड में दहशत फैलाकर अपना नाम फेमस करना चाहते थे. विक्रम बराड़ ने महाकाल को बताया था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद और शो के लिए काफी बड़ा काम होने वाला है.
गैंगस्टर महाकाल के कबूलनामे के मुताबिक, इस बड़े काम के बारे में विक्रम बराड़ से जब पूछा गया तो उसने बताया कि राजस्थान से सूरज, आमसा भाद्रा अर्जुन और ओमसा भाद्रा अर्जुन, सलमान खान के घर धमकी भरा पत्र देने जा रहे हैं, इसके लिए आमसा और सूरज पालघर में रह रहे हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







