
लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई ही नहीं, गैंगस्टर्स के इस क्राइम सिंडिकेट में ये 9 खूंखार चेहरे भी शामिल
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई के क्राइम सिंडिकेट में कई कुख्यात अपराधी शामिल हैं. जिनमें गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, काला जठेड़ी, सचिन बिश्नोई, रितिक बॉक्सर, दीपक बॉक्सर के नाम प्रमुख हैं. इसी तरह उसके विरोधियों में अर्श डाल्ला, हरविंदर रिंडा, लखबीर लांडा जैसे नाम जाने जाते हैं. पढ़ें पूरी कहानी.
Indian Crime Syndicate & Gangster Rivalries: पंजाब और हरियाणा की जमीन पर जन्मा लॉरेंस बिश्नोई का क्राइम सिंडिकेट आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल चुका है. यह गैंग एक्सटॉर्शन, मर्डर और ड्रग तस्करी जैसे अपराधों के लिए कुख्यात है. लॉरेंस जेल में होने के बावजूद अपने भाई अनमोल और अन्य सदस्यों के जरिए कमान संभालता है. हाल के वर्षों में सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड और सलमान खान पर हमले ने इसे सुर्खियों में ला दिया. सिंडिकेट में पंजाब, दिल्ली, कनाडा और अमेरिका तक पहुंच है. लेकिन आंतरिक कलह ने इसे कमजोर कर दिया है. पुलिस और NIA जैसी एजेंसियां लगातार उस पर नजर रख रही हैं. यह नेटवर्क युवाओं को लुभाकर अपराध की दुनिया में खींच लेता है.
लॉरेंस बिश्नोई: गैंग का सरगना लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 12 फरवरी 1990 को हुआ था. उसका नाम असली नाम बालकरन बराड़ उर्फ बल्लू है. उसके पिता पंजाब पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे और यहां रोचक बात ये है कि ना सिर्फ लॉरेंस बिश्नोई के पिता पुलिस में तैनात थे बल्कि आज उसे जिस गैंगस्टर से सबसे ज्यादा कंपेयर किया जाता है यानी दाऊद इब्राहीम के पिता भी पुलिस में ही थे. लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है. इसी जेल में बंद रहते हुए उसका नाम मुंबई के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में आया था और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बकायदा सोशल मीडिया पर क्लेम भी किया था और हत्याकांड की जिम्मेदारी भी ली थी.
जानकारी के मुताबिक, साल 2007 में उसने लॉ की पढ़ाई करने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था, 2008 में पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव में लॉरेंस का दोस्त रॉबिन चुनाव लड़ रहा था. तब रॉबिन के सामने एक और उम्मीदवार खड़ा हुआ, जिसे धमकाने के लिए लॉरेंस ने अपने दोस्त की लाइसेंसी पिस्टल से उस पर फायरिंग की थी. यह पहली बार था जब लॉरेंस बिश्नोई पर 307 का केस दर्ज हुआ था, उसके बाद वो जेल भी गया था. ब्रिटिश अधिकारी लॉरेंस के नाम से प्रभाविक होकर उसका नाम लॉरेंस रखा गया था. वह जेल में रहते हुए भी गैंग को एकजुट रखने की कोशिश करता है. लेकिन हालिया स्प्लिट ने उसके साम्राज्य को हिला दिया है.
अनमोल बिश्नोई: पार्टनर इन क्राइम अनमोल बिश्नोई लॉरेंस का छोटा भाई है, जो गैंग के ऑपरेशन्स का चेहरा है. हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए अनमोल को NIA ने गिरफ्तार किया है. वह सलमान के घर पर फायरिंग और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड समेत कई एक्सटॉर्शन केस में नामजद है. अनमोल कनाडा और अमेरिका में गैंग की एक्टिविटीज संभालता था. उसके भाई के जेल जाने के बाद वह मुख्य कमांडर बना. लेकिन कानूनी मुश्किलों ने उसे फंसा दिया. अनमोल का रोल गैंग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम रहा. अनमोल बिश्नोई को ‘छोटा डॉन’ भी कहा जाता है.
गोल्डी बराड़: कनाडा का खूंखार शूटर गैंगस्टर गोल्डी का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है. उसका जन्म साल 1994 में पंजाब के मुकतसर जिले में हुआ था. कनाडा में रहते हुए वह लॉरेंस गैंग का प्रमुख सदस्य था. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग की तरफ से उसी ने ली थी. एपी ढिल्लन के घर पर फायरिंग भी उसके नाम से हुई थी. लेकिन जून 2025 में अचानक उसका लॉरेंस से ब्रेकअप हो गया. गोल्डी एक्सटॉर्शन और ड्रग ट्रैफिकिंग में माहिर माना जाता है. कनाडा में उसके गैंग को टेररिस्ट ग्रुप घोषित करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है.
रोहित गोदारा: साथी से टूटा रिश्ता कभी रोहित गोदारा भी लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी था. वह अमेरिका में सक्रिय है. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड और सलमान खान के घर पर फायरिंग किए जाने में उसका भी नाम आया. अक्टूबर 2025 में उसने लॉरेंस के मददगार हरी बॉक्सर पर हमले की जिम्मेदारी ली. अनमोल केस को हैंडल न करने पर लॉरेंस ने उसे धोखेबाज कहा था. इसलिए रोहित गोदारा अब दुबई गैंग वॉर में शामिल हो गया. वह युवाओं को गैंग में भर्ती करता है. जेल से बाहर रहकर वह गैंग को फंडिंग करता था.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









