
लॉन्च से पहले Poco M3 Pro 5G का डिजाइन आया सामने, कल है इवेंट
AajTak
Poco 19 मई यानी कल अपनी M सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. इस फोन के कई लीक्स पहले ही सामने आ चुके हैं. हालांकि, अब लॉन्च से पहले खुद कंपनी ने इसका डिजाइन शोकेस किया है.
Poco 19 मई यानी कल अपनी M सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. इस फोन के कई लीक्स पहले ही सामने आ चुके हैं. हालांकि, अब लॉन्च से पहले खुद कंपनी ने इसका डिजाइन शोकेस किया है. कंपनी ने फोन के बैक पैनल की तस्वीर जारी की है. Poco M3 Pro 5G के लिए ग्लोबल लॉन्च इवेंट का आयोजन कल किया जाएगा. इवेंट की शुरुआत 19 मई 05:30 pm (IST) से होगी. फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को कंफर्म नहीं किया है. इस इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग कंपनी के ग्लोबल YouTube चैनल के जरिए होगी. पोको ग्लोबल ने ट्विटर पर अपकमिंग फोन के लिए एक टीजर जारी किया है. यहां Poco M3 Pro 5G के बैक पैनल को देखा जा सकता है. यहां टॉप लेफ्ट कॉर्नर एक ब्लैक वर्टिकल स्ट्रीप मौजूद है. इसी में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और पोको का लोगो भी यहीं मौजूद है. ट्वीट से ये कंफर्म है कि फोन ग्रे फिनिशिंग में आएगा. हालांकि, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












