
लॉन्च से पहले ग्राहकों के बीच पहुंची Maruti Jimny! इन 9 शहरों दिखाई जा रही है SUV
AajTak
Maruti Jimny को कंपनी ने बीते ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था और उसी वक्त इस SUV की आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी. संभव है कि कंपनी इसे मई महीने में बिक्री के लिए लॉन्च करे.
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की तरफ से दो प्रमुख एसयूवी गाड़ियों Jimny और Fronx को लॉन्च किया जाना है. यूं तो दोनों एसयूवी को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन ग्राहकों को सबसे ज्यादा इंतज़ार Maruti Jimny का है. मारुति सुजुकी ने लॉन्च से पहले इस एसयूवी को ग्राहकों को करीब से दिखाने का फैसला किया है, इसके लिए कंपनी अपने प्रीमियम NEXA डीलरशिप पर इस एसयूवी को डीलर डिस्प्ले प्रोग्राम के तहत प्रदर्शित करने की योजना बनाई है, जहां पर ग्राहक इस SUV को ठीक ढंग से देख सकेंगे.
बता दें कि, मारुति सुजुकी ने इस एसयूवी को बीते जनवरी महीने में ग्रेटर नोएडा में आयोजित ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) के दौरान पेश किया था, उसी वक्त इस एसयूवी की बुकिंग भी शुरू की थी. बहुतायत लोग ऐसे हैं जो ऑटो एक्सपो नहीं पहुंच सकें, लेकिन इस एसयूवी के बारे में जानना चाहते हैं. ऐसे में वो अब अपने शहर में ही Maruti Jimny को डीलर डिस्प्ले में देख सकते हैं.
वर्तमान में कंपनी इस एसयूवी को 9 शहरों में प्रदर्शित कर रही है, जिसके लिए एक पूरा शिड्यूल बनाया गया है. ये डिस्प्ले प्रोग्राम आगामी 7 अप्रैल तक चलेगा, जो कि दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना, रायपुर, भुवनेश्वर और बेंगलुरु जैसे शहरों में चल रहा है। आप नीचे तस्वीर में अपने शहर और डिस्प्ले शिड्यूल को चेक कर सकते हैं:
मिल रही है जबरदस्त बुकिंग:
कंपनी ने Maruti Jimny की बुकिंग ऑटो एक्सपो के दौरान ही शुरु कर दी थी. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसा इस एसयूवी के अब तक 25,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी है. इसके अलावा इस डीलरशिप डिस्प्ले प्रोग्राम के बाद इसकी बुकिंग में और भी इजाफा होने की उम्मीद है. क्योंकि बहुत से लोग इस एसयूवी को करीब से देखने का इंतज़ार कर रहे थें.
कैसी है नई Maruti Jimny:

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












