
लॉकडाउन में क्रिकेट खेलना पड़ गया महंगा, पुलिस ने वसूला 11,500 रुपये जुर्माना
AajTak
मामला पुणे के पास पिंपरी-चिंचवाड़ का है, जहां ब्लू रीच सोसाइटी में स्थित ‘नवले क्रिकेट एकेडमी में सुबह 13 लड़के क्रिकेट खेल रहे थे. इनमें से कोई भी बालिग नहीं था. पुलिस सभी 13 लड़कों को हिंजवडी पुलिस थाने ले गई.
अगर आप लॉकडाउन वाले राज्य में हैं और दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने का शौक पूरा करना चाहते हैं तो ठहरिए. पहले ये जान लीजिए ऐसा ही कर रहे 13 लड़कों के साथ पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड में क्या हुआ. यहां हिंजवडी की ब्लू रीच सोसाइटी में स्थित ‘नवले क्रिकेट एकेडमी में रविवार सुबह 13 लड़के क्रिकेट खेल रहे थे. इनमें से कोई भी बालिग नहीं था. हिंजवडी थाने की पुलिस रविवार सुबह 8 बजे पेट्रोलिंग कर रही थी तो उसने एकेडमी में लड़कों को क्रिकेट खेलते हुए देखा. ये सीधे लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन था. ऊपर से किसी भी लड़के ने मास्क नहीं लगा रखा था. न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











