
लॉकडाउन नहीं, वैक्सीन है कोरोना का समाधान, टीका लगवाकर बोले दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया
AajTak
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि कोरोना का समाधान वैक्सीन है. लॉकडाउन इसका समाधान नहीं है. वैक्सीन जितनी जल्दी सबके लिए उपलब्ध हो जाये, उतना अच्छा होगा.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की महामारी फिर तेजी पकड़ती नजर आ रही है. सख्ती और लॉकडाउन को लेकर अटकलों का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है. इन सबके बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि कोरोना का समाधान वैक्सीन है, लॉकडाउन इसका समाधान नहीं है. वैक्सीन जितनी जल्दी सबके लिए उपलब्ध हो जाये, उतना अच्छा होगा. सिसोदिया शनिवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. डिप्टी सीएम सिसोदिया शनिवार को अपनी पत्नी सीमा सिसोदिया के साथ सेंट्रल दिल्ली के मौलाना आजाद अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे. सपरिवार वैक्सीन लगवाने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि वैक्सीन लगवा लिया है. उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा. अब तक कोई समस्या नहीं है. मुझे खुशी है कि हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कठिन समय के बीच इस वैक्सीन को बनाया और हम लोगों के लिए उपलब्ध कराया. तमाम देशवासियों की तरफ से उन्हें धन्यवाद करता हूं. उन्होंने दिल्ली के लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि जो लोग 45 साल से अधिक उम्र के हैं, वे सभी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लें.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











