
लॉकडाउन खत्म होते ही इस देश में जश्न शुरू, सड़कों पर KISS कर रहे कपल
AajTak
स्पेन में कोरोना महामारी से निपटने के लिए अक्टूबर से ही इमरजेंसी लगी थी. इस प्रतिबंध को पिछले दिनों हटा लिया गया. लॉकडाउन खत्म होने की घोषणा के बाद लोग जश्न के मूड में आ गए.
दुनियाभर में कोरोना कहर बरपा रहा है. कई देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है तो कई देशों में अब धीरे-धीरे लॉकडाउन खोला जा रहा है. इसी कड़ी में स्पेन में जैसे ही रात्रि के लॉकडाउन की समाप्ति की घोषणा की गई, वहां जश्न शुरू हो गया. लोग सड़कों पर उतर आए, कपल एक दूसरे को किस करने लगे. Photo: Reuters 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन में कोरोना महामारी से निपटने के लिए अक्टूबर से ही इमरजेंसी लगी थी. इस प्रतिबंध को पिछले दिनों हटा लिया गया. कई महीनों बाद लॉकडाउन खत्म होने की घोषणा के बाद लोग जश्न के मूड में आ गए और जमकर जश्न शुरू हो गया. Photo: Reuters
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










