
लॉकडाउन की उड़ी अफवाह, 9 दिनों से ठेला चलाकर बिहार पहुंचना चाहता है ये मजदूर
AajTak
एक बार फिर से देश में लॉकडाउन लगने के दहशत में उचित सिंह अपने परिवार के साथ ठेला गाड़ी से बिहार के भागलपुर के लिए निकल गए और 9 दिनों तक चलने के बाद भी वो बिहार के मोहनिया ही पहुंच पाए हैं. उचित सिंह बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले हैं और उनका घर नवगछिया में है.
कोरोना के बढ़ते संक्रमण और रौद्र रूप को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन की अफवाह से लोग डरे हुए हैं. खासकर मजदूर तबका इसको लेकर ज्यादा चिंतित नजर आ रहा है और बीते साल के हालात को याद करके वो इस बार जल्द से जल्द अपने घर पहुंच जाना चाहते हैं. ऐसे ही एक डरे हुए मजदूर के परिवार ने जुगाड़ ठेला गाड़ी से अपने घर भागलपुर तक का सफर करने का फैसला किया और वो बीते 9 दिनों की यात्रा के बाद बिहार सीमा तक पहुंच पाए. एक बार फिर से देश में लॉकडाउन लगने के दहशत में उचित सिंह अपने परिवार के साथ ठेला गाड़ी से बिहार के भागलपुर के लिए निकल गए और 9 दिनों तक चलने के बाद भी वो बिहार के मोहनिया ही पहुंच पाए हैं. उचित सिंह बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले हैं और उनका घर नवगछिया में है. मजदूर उचित सिंह अपने परिवार के साथ पिछले डेढ़ साल से कानपुर में दाना फैक्ट्री में काम करते थे. दरअसल उन्हें वहां किसी ने बता दिया कि 2 मई को कानपुर में लॉकडाउन लगा दिया जाएगा, जिसके बाद वो बेहद परेशान हो गए. पिछले साल लॉकडाउन की परिस्थितियों को याद करके हुए उन्होंने इस बार सोचा देर ना हो जाए इसलिए वो 23 अप्रैल को ही कानपुर से निकल गए.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










